धर्म-कर्म

Chaitra Navratri Ke Upay: नवरात्रि के छठे दिन करें इन चीजों का दान, बनने लगेगा हर बिगड़ा काम

Chaitra Navratri Ke Upay Donate this thing on the sixth day of Navratri: ऐसे में यदि मां के अलग-अलग स्वरूपों को देखते हुए नौ दिन तक अलग-अलग चीजों का दान करने से लाभ मिलता है। आज नवरात्रि का छठा दिन है, ऐसे में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि आज यानी नवरात्रि के छठे दिन आपको किन चीजों का दान करने से लाभ होगा?

2 min read
Mar 27, 2023

Chaitra Navratri Ke Upay Donate this thing on the sixth day of Navratri: शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि का आज छठा दिन है। आज मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा का विधान माना गया है। शक्ति के इस पर्व नवरात्रि में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में दान करने से दानदाता का सौभाग्य जागता है। घर में बरकत होती है। वैसे तो सभी दिन दान-दक्षिणा के लिए शुभ माने गए हैं, लेकिन नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में यदि मां के अलग-अलग स्वरूपों को देखते हुए नौ दिन तक अलग-अलग चीजों का दान करने से लाभ मिलता है। आज नवरात्रि का छठा दिन है, ऐसे में प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे पत्रिका.कॉम के इस लेख में आपको बता रहे हैं कि आज यानी नवरात्रि के छठे दिन आपको किन चीजों का दान करने से लाभ होगा?

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नवरात्रि के छठे दिन मां के छठे स्वरूप मां कात्यायानी की पूजा-अर्चना किए जाने का विधान है। मां कात्यायनी का संबंध बृहस्पति और आंशिक संबंध शुक्र से माना गया है। मां कात्यायनी की पूजा में पीले रंग का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि उन्हें पीला रंग पसंद है। देवी मां की उपासना हमेशा गोधूलि वेला में करना चाहिए। मां के कात्यायनी स्वरूप को दूध में केसर मिलाकर देवी कात्यायनी का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद उन्हें रोली, मौली, हल्दी, अक्षत, फूल अर्पित करना चाहिए। फिर मां की आरती करें और देवी के जागरण भजन-कीर्तन आदि करें। आपको बता दें कि मां को शहद बहुत प्रिय है इसीलिए आज उन्हें शहद का भोग लगाने से लाभ मिलता है। आप उन्हें शहद से तैयार चीजों का भोग लगा सकते हैं।

आज करें इन चीजों का दान
- नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा को खुश करने के लिए छोटी-छोटी कन्याओं को खिलौनों का दान करना चाहिए। अपनी श्रद्धा के मुताबिक खेल सामग्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा खुश होंगी और आप पर अपनी कृपा हमेश बनाए रखेंगी।

Published on:
27 Mar 2023 02:31 pm
Also Read
View All