धर्म-कर्म

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, बिगड़ती है सेहत, आती है गरीबी

क्या आप भी गुरुवार को दान पुण्य का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान शुभ माना गया है? पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि गुरुवार को किन चीजों का दान करना चाहिए, जो घर में सुख-समृद्धि लाते हैं, वहीं किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए...
2 min read
Jan 19, 2023
guruwar_ke_upay_bhulkar_bhi_na_kare_in_chizon_ka_daan.jpg

शास्त्रों में गुुरुवार के दिन कई काम करने की मनाही की गई है। इन कार्यों में नाखून काटना, बाल धोना, कपड़े धोना, बालों में तेल लगाना शामिल है। वहीं इस दिन कुछ चीजों का दान करने के लिए भी मना किया गया है। क्या आप भी गुरुवार को दान पुण्य का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान शुभ माना गया है? पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि गुरुवार को किन चीजों का दान करना चाहिए, जो घर में सुख-समृद्धि लाते हैं, वहीं किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए...


धन का दान
गुरुवार के दिन आपको भूलकर भी किसी को भी पैसे दान में नहीं करने चाहिएं। माना जाता है कि इस दिन यदि आप किसी जरूरतमंद को पैसे देते हैं तो आपके घर में आर्थिक हानि हो सकती है। इसीलिए यदि बहुत ज्यादा आवश्यक हो तो भी इस दिन पैसों का आदान-प्रदान करने करने की गलती न करें।

चावल का दान
गुरुवार के दिन सफेद चावल का दान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से धनहानि होती है। यदि आपको चावल किसी वजह से दान में देना ही हैं तो उनमें हल्दी मिला लें फिर दान करें। दरअसल चावल या किसी भी सफेद चीज का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है और इसी वजह से सफेद चावल का दान शुक्रवार के दिन किया जाए, तो वह शुभ फलदायी होता है।

सरसों के तेल का दान
गुरुवार के दिन कभी भी किसी को भी सरसों के तेल का दान न करें। सरसों के तेल का संबंध भी शनि ग्रह से माना गया है। इसीलिए इसका दान करने के लिए शनिवार का ही दिन श्रेष्ठ है। गुरुवार के दिन इस तेल का दान आपको नुकसान पहुंचा सकता है। मान्यता है कि यह तेल घर से कभी भी खत्म नहीं होना चाहिए।
काली दाल

काले कपड़ों का दान
गुरुवार के दिन वस्त्रों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन याद रखें काले रंग के कपड़ों का दान इस दिन बिल्कुल न करें। इस दिन आपको काले कंबल का दान भी नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो घर में परेशानियां और मुश्किलें बढ़ती हैं। अगर आप वस्त्र दान करना ही चाहते हैं, तो इस दिन पीले और नारंगी रंग के कपड़ों का दान सबसे अच्छा माना गया है।

काली दाल का दान
माना जाता है कि यदि गुरुवार के दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद को काली दाल का दान करते हैं, तो यह दान आपके और आपके परिवार के सदस्यों की सेहत को प्रभावित कर सकता है। दरअसल काला रंग शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और इस दाल का दान शनिवार के दिन किया जाए तो यह शुभ फलदायी होता है। यदि गुरुवार के दिन आप किसी को अनाज का दान करना चाहते हैं तो चने की पीली दाल का दान सबसे शुभ माना गया है।

Updated on:
19 Jan 2023 04:36 pm
Published on:
19 Jan 2023 04:36 pm