इस नए साल में इस बार बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 के दिन मनाई जाएगी। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक इस दिन एक उपाय करने से आपको जीवन भर के लिए कई लाभ मिल जाते हैं। आपको करना बस इतना है कि आपको कुछ गुप्त मंत्र बता रहा हूं, इन मंत्रों का जाप कर लें। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है। कॅरियर में सफलता मिलती है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। वैवाहिक, आर्थिक आदि क्षेत्रों में कई लाभ मिलते हैं।