धर्म-कर्म

Vastu Plants for Home: घर में लगाएं ये 3 शुभ पौधे, लक्ष्मी जी की कृपा से बरसेगा धन

Vastu Plants for Home: घर में इन तीन शुभ पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इनकी नियमित देखभाल करने से घर में धन वृद्धि होती है।

less than 1 minute read
Dec 13, 2024
Vastu Plants for Home

Vastu Plants for Home: वास्तु शास्त्र और धार्मिक कथाओं के अनुसार कुछ विशेष पौधों को घर में लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि और धन की बढ़ोतरी भी होती है। मान्यता है कि जिस घर में यह पौधे होते हैं वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहता है। यहां जानिए इन तीन शुभ पौधों के बारे में, जिनको घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास रहता है।

तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर के आंगन या बालकनी में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आर्थिक लाभ होता है। तुलसी के पौधे के पास सुबह-शाम दीप जलाने से घर में शांति और समृद्धि आती है।

बांस का पौधा (Lucky Bamboo)

वास्तुशास्त्र के अनुसार बांस को सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक माना गया है। इसे घर के पूर्व दिशा में रखने से धन और खुशहाली आती है। बांस का पौधा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और व्यापार में लाभ प्रदान कराता है।

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं। इसे घर के उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से शुभ फल मिलने की अधिक संभावना रहती है। मान्यता है कि मनी प्लांट के पौधे में वृद्धि होना घर में धन वृद्धि को दर्शाता है। मनी प्लांट को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Published on:
13 Dec 2024 03:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर