धर्म-कर्म

गुरुवार के उपाय : गुरुवार को पीला रंग क्यों जरूरी, यहां जानें इस रंग का महत्व

इस दिन पीले रंग का महत्व माना जाता है। माना जाता है कि हमें गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीले वस्त्र पहनने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करें , सत्यनारायण की कथा करनी या सुननी चाहिए। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान के साथ ही लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होगी। इस दिन अगर लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनेगी, तो आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी...

2 min read
Jan 26, 2023
guruvar_ke_upay.jpg

सनातन धर्म में हर दिन का अपना महत्व माना जाता है। हम आज बात कर रहे हैं बृहस्पतिवार की। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित दिन माना गया है। इस दिन विष्णु पूजा का विधान माना जाता है। गुरुवार का दिन देव बृहस्पति का दिन है। बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु माना जाता है। इस दिन विष्णु भगवान की पूजा विशेष फलदायी रहती है। इस दिन पीले रंग का महत्व माना जाता है। माना जाता है कि हमें गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीले वस्त्र पहनने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करें , सत्यनारायण की कथा करनी या सुननी चाहिए। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान के साथ ही लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होगी। इस दिन अगर लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनेगी, तो आपको कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहेगी।

इस दिन जरूर करें ये काम

- इस दिन विष्णु भगवान की मूर्ति के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
- इस दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
- केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें।
- पीली चीजों का दान करें।

- पीली चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इन चीजों का इस दिन दान किया जाता है।
- इस दिन केसर, हल्दी, पीली दाल का दान करना बेहद शुभ माना गया है।
- विष्णु जी को भोग में पीले रंग के ही लड्डू समर्पित किए जाते हैं।
- पीले रंग के प्रसाद का भी बहुत महत्व माना जाता है।
- माना जाता है कि विष्णु जी को गुरुवार के दिन पीले लड्डु का भोग लगाना चाहिए। उसके बाद ही केले का भोग लगाना चाहिए।

Updated on:
26 Jan 2023 03:37 pm
Published on:
26 Jan 2023 03:34 pm