धर्म-कर्म

इस दिन सूर्यास्त के समय चुपके से करें यह काम, बार-बार होने वाली पैसों की टेंशन हमेशा के लिए खत्म

इस दिन सूर्यास्त के समय चुपके से करें यह काम, बार-बार होने वाली पैसों की टेंशन हमेशा के लिए खत्म
2 min read
Jan 18, 2019
Feature image

गुरुवार का दिन गुरु बृहस्पति की उपासना का दिन माना जाता हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन बहुत ही ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा से भरा पूरा माना जाता हैं । अगर किसी के जीवन में धन संबंधित कोई परेशानी हो तो गुरुवार के दिन शाम के समय ज्योतिष में बतायें गये इन उपायों को कुछ नियमों का पालन करते हुये किया जाये तो अनेक समस्यों के साथ पैसों की तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जायेंगी ।

गुरुवार के दिन सूर्यास्त के ठीक बाद ही इन उपायों को करना हैं एवं ध्यान रखें ऐसा करते समय आपको कोई भी रोके टोके नहीं ।

1- गुरुवारे के दिन शाम को गोधूली बेला में गाय को आटे की लोई में कच्ची चने की दाल रखकर खिलाएं ।
2- हर गुरुवार को सूर्यास्त के समय शिवमंदिर में जाकर शंकर जी को बेसन के 5 लड्डूओं का भोग लगाएं ।
3- गुरुवार को दिनभर उपवास रखकर पीले कपड़े पहने एवं शाम को किसी गरीब कन्या को पीली रूमाल भेट करें । जींदगी पर पैसों की कमी नहीं रहेगी ।


4- इस दिन उपवास में बिना नमक का भोजन ही करें । अगर फल ले तो वें पीले ही हो, जैसे केले या आम आदि ।
5- शाम को सूर्यास्त के बाद भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ पीपल के वृक्ष के नीचे विष्णुजी के निमित्त 5 दीपक जलाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ वहीं बैठकर करें ।
6- गुरुवार के दिन सुबह एवं शाम को दोनों समय की पूजा के बाद अपने माथे पर केसर या हल्दी का पीला तिलक लगाएं ।
7- गोधूली बेला में केले के पेड़ के नीचे आटे बना दीपक गाय के घी का जलाने से लक्ष्मी जी सदैव आपके घर में निवास करती रहेगी ।
8- सूर्यास्त के समय लक्ष्मीनारायण मंदिर या फिर अपने घर में ही इस मंत्र का 1100 बार मोती का माला से जप करें ।
मंत्र- ।। ऊँ बृं बृहस्पते नमः ।।

Updated on:
18 Jan 2019 12:48 pm
Published on:
18 Jan 2019 12:48 pm