धर्म-कर्म

Hanuman Jayanti 2024: कब है हनुमान जयंती, जानिए पूजा सामग्री और पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जी भगवान शिव के अवतार माने जाते हैं। हिंदू धर्म में इन्हें कलियुग का जाग्रत देवता माना जाता है। भक्त हनुमानजी की जयंती को उत्सव की तरह मनाते हैं। इस दिन बजरंगबली की पूजा पाठ किया जाता है। आइये जानते हैं कब है हनुमान जयंती और पूजा सामग्री क्या है (Hanuman Jayanti puja materials), पूजा विधि और हनुमानजी के मंत्र क्या हैं ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2024, 1:21 PM IST
hanuman_jayanti_2024.jpg
हनुमान जयंती 2024 कब है, जानें पूजा विधि और मंत्र


पंचांग के अनुसार हनुमानजी की जयंती चैत्र पूर्णिमा पर पड़ती है। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल सुबह 3.25 बजे हो रही है और इस तिथि का समापन 24 अप्रैल 2024 को सुबह 5.18 बजे हो रही है। इस तरह हनुमान जयंती मंगलवार 23 अप्रैल को है।


पंचांग के अनुसार 23 अप्रैल को हनुमान जयंती है। इस दिन पूजा के लिए हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर, लाल फूल, सिंदूर, अक्षत्, फल, माला, चमेली का तेल, गाय का घी, दीपक, पान का बीड़ा, लाल लंगोट, धूप, अगरबत्ती, इलायची, लौंग, बूंदी या बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, गुड़, काला चना, हनुमान जी का ध्वज, जनेऊ, खड़ाऊं या चरण पादुका,वस्त्र, हनुमान चालीसा, शंख, घंटी आदि की जरूरत होगी।


1. हनुमान जयंती पर दिन की शुरुआत अनुष्ठानिक स्नान से किया जाता है।
2. भक्त हनुमान मंदिर जाएं या घर पर पूजा करें।
3. इसके लिए हनुमानजी की प्रतिमा पर सिंदूर लगाएं।

4. धूप, दीप नैवेद्य अर्पित करें और हनुमानजी के मंत्र पढ़कर पूजा करें
5. हनुमान चालीसा, आरती और बजरंग बाण का पाठ करें।
6. कई लोग उपवास भी करते हैं।


1. ॐ श्री हनुमते नमः
2. ॐ ऐं भ्रीं हनुमंते, श्री राम दूताय नमः
3. ॐ आंजनेय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमन्त प्रचोदयात्

Updated on:
21 Apr 2024, 1:21 PM IST
Published on: