धर्म-कर्म

मंगलवार कर लें ये काम, प्रसन्न हो जाएंगे राम भक्त हनुमान

इस उपाय से हर इच्छा होगी पूरी

2 min read
Apr 13, 2020
मंगलवार कर लें ये काम, प्रसन्न हो जाएंगे राम भक्त हनुमान

अगर आप धनवान बनना चाहते हैं, सभी कष्टों से छुटकारा चाहते हैं तो मंगलवार के दिन अपने घर पर ही इस उपाय को एक बार जरूर करें, हनुमान जी की कृपा से जीवन में धन, वैभव, मान-सम्मान मिलने के साथ जीवन की समस्त परेशानी खत्म हो जाएगी।

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, किसी भी देवी देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करने से वे देवता शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। देवता के मंत्र की तरह ही उनके यंत्र भी बहुत ही पावरफुल होता है, तंत्र के अनुसार सिद्ध किए यंत्र में स्वयं देवता निवास करते हैं। पृथ्वी के साक्षात देवता हनुमान जी माने जाते हैं और हनुमान जी के बीज मंत्र की तरह उनके हनुमान यंत्र को विधिवत सिद्ध कर धारण किया जाएं तो व्यक्ति का जीवन सुखमय बन जाता है।

ऐसे सिद्ध करें श्री हनुमान यंत्र

मंगलवार शुद्ध होकर हनुमान अपने घर के पूजा स्थल पर पश्चिम दिशा को ओर मुह करके लाल रंग आसन पर स्वयं बैठकर, सामने पूजा स्थल पर भी एक लाल वस्त्र का आसन बिछाकर उस पर थोड़े से चावल की ढेरी बनाकर उस पर तांबे या चांदी के श्री हनुमान यंत्र को स्थापित करें। यंत्र के ठीक सामने गाय के घी का एक दीपक जला दें।

हनुमान यंत्र को इस मंत्र से सिद्ध करें

भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना, आवाहन के बाद हनुमान जी के इस बीज मंत्र का जप स्फटिक की माला से 5 हजार की संख्या में करें। मंत्र- ।।ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।। मंत्र जप पूरा होने के बाद उसी मंत्र का उच्चारण करते हुये पांच सौ मंत्रों से हवन कुंड में गाय के घी की आहुति दें। हवन पूर्ण होने पर हनुमान यंत्र को हवन के उपर से 21 बार घुमाकर पूजा स्थल रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद उसी हवन की थोड़ी सी भस्म को हनुमान यंत्र पर लगाकर उस यंत्र को सदैव के लिए अपने पास रखें। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर सारे कार्य सिद्ध होने का आशीर्वाद देते हैं।

***********

Published on:
13 Apr 2020 11:23 am
Also Read
View All