
होली के दिन तंत्र मंत्र के जानकार धन प्राप्ति के लिए तरह तरह के उपाय टोने टोटके करते है और मन चाही मुरादे पूरी भी करते हैं । कहते होली की पूर्णिमा की रात को किये गये उपायों से कोई भी रातों रात धनवान बन सकता हैं । अगर आप भी करोड़पति धनवान बनना चाहते हो तो होली का रात हो यहां बताये गये उपायों को एक बार जरूर कर के देखे, हो सकता महालक्ष्मी की कृपा आप पर भी हो जाये और आपके जीवन के सारे अभाव हमेशा के लिए खत्म हो जाये । जाने आखिर होली की रात को कौन सा उपाय करके पा सकते है छप्पर फाड़ के धन ।
होली की रात करेगी करामात
होली वाली रात भी बड़ी कारगर मानी जाती है । इसमें भी कार्यसिद्धि के लिये किया जाने वाला एक सरल उपाय है । रात्रि के समय एक काले कपड़े में काली हल्दी व खोपरे में बूरा भरकर इसकी एक पोटली बनाएं । साथ ही आठ गोमती चक्र भी अपने साथ लें । फिर इस पोटली को किसी पुराने पीपल के पेड़ के नीचे गड्ढ़ा खोदकर दबा दें एवं उस पर आटे से बना एक दीपक व धूपबत्ती जलायें । साथ में कोई मिष्ठान भी अर्पित करें तो बेहतर रहता है । अब गोमती चक्रों को पीपल के पेड़ पर रखें व वहां से लौट आयें । ध्यान रखें एक बार मुड़ने के बाद वापस मुड़कर पीछे नहीं देखना है ।
इसके पश्चात जब भी शुक्ल पक्ष का आरंभ हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम शनिवार को उसी पीपल के वृक्ष के पास जायें व गोमती चक्रों व दीपक को अपने साथ ले आयें । अब जब तक आपका कार्य सिद्ध नहीं होता तब तक या तो गोमती चक्र अपनी जेब में रखें या किसी रोगी व्यक्ति के सिरहाने रख दें । इस उपाय के बाद कुछ ही दिनों में आपकी हर इच्छा पूरी हो जायेगी, और आप भी बन सकते है सबसे बड़े धनवान व्यक्ति ।