July Vrat Tyohar List 2024: जुलाई का महीना बेहद खास है, इस महीने में हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ और सावन महीना आता है। हिंदू धर्म में इन दोनों ही महीनों का विशेष महत्व है। इसके अलावा सावन व्रत, चातुर्मास, देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथ यात्रा पर्व आते हैं। पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित रहेगा। आइये जानते हैं जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की लिस्ट ...
जुलाई महीने में हिंदू कैलेंडर के दो महीने आषाढ़ और सावन पड़ते हैं। शनिवार 6 जुलाई से आषाढ़ नवरात्रि यानी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही है। यह नवरात्रि तांत्रिक साधना के लिए महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस नवरात्रि में गुप्त पूजा की जाती है।
जुलाई महीने का दूसरा बड़ा पर्व पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा है, यह ओडिशा के पुरी शहर में मनाया जाता है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को शहर का भ्रमण कराया जाता है। पुरी की जगन्नाथ यात्रा 7 जुलाई से शुरू होगी, जिसमें लाखों भक्त शामिल होंगे।
ये भी पढ़ेंः
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी देवशयनी एकादशी के नाम से जानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु चार मास के लिए चिरनिद्रा में चले जाते हैं और मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। देवशयनी एकादशी 17 जुलाई को है।
2 जुलाई 2024 मंगलवार योगिनी एकादशी
3 जुलाई 2024 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
4 जुलाई 2024 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
5 जुलाई 2024 शुक्रवार आषाढ़ अमावस्या
6 जुलाई 2024 शनिवार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
7 जुलाई 2024 रविवार जगन्नाथ रथ यात्रा
9 जुलाई 2024 मंगलवार विनायक चतुर्थी
16 जुलाई 2024 मंगलवार कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2024 बुधवार देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
19 जुलाई 2024 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
20 जुलाई 2024 शनिवार कोकिला व्रत
21 जुलाई 2024 रविवार गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
22 जुलाई 2024 सोमवार सावन माह शुरू, पहला सावन सोमवार
22 जुलाई 2024 मंगलवार पहला मंगला गौरी व्रत, पंचक शुरू
24 जुलाई 2024 बुधवार गजानन संकष्टी चतुर्थी
29 जुलाई 2024 सोमवार दूसरा सावन सोमवार
30 जुलाई 2024 मंगलवार दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024 बुधवार कामिका एकादशी