
राशि अनुसार काल भैरव मंत्र
मेष राशि
इस राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ भूतभावनाय नमः' और 'ॐ महारूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को भैरव अष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ सर्वभूतात्मने नमः' और 'ॐ वृषरूपाय नमः' मंत्र का कम से कम एक माला जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि
आपकी राशि मिथुन है तो काल भैरव जयंती पर भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा के समय 'ॐ महाकायाय नमः' और 'ॐ प्रसादाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
कर्क राशि
आपकी राशि कर्क है तो काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ नियमाय नमः' और 'ॐ स्वयंभूताय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
सिंह राशि
आपकी राशि सिंह है तो भैरव अष्टमी पर पूजा के समय 'ॐ योगिने नमः' और 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
कन्या राशि
आपकी राशि कन्या है भगवान को प्रसन्न करने के लिए काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ बीजवाहनाय नमः' और 'ॐ विश्वरूपाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
तुला राशि
आपकी राशि तुला है तो भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए काल भैरव की पूजा के समय 'ॐ कपालवते नमः' और 'ॐ सर्वकामाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि वृश्चिक है तो काल भैरव जयंती पर रात्रि पूजा के समय 'ॐ कालयोगिने नमः' और 'ॐ आदिकराय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो भगवान काल भैरव की जयंती पर पूजा के समय 'ॐ भगवते नमः' और 'ॐ अभिवाद्याय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
मकर राशि
आपकी राशि मकर है तो कालाष्टमी पर विधि-विधान से कालभैरव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय 'ॐ श्मशानवासिने नमः' और 'ॐ शाश्वताय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दिन पूजा के समय 'ॐ सर्वकराय नमः' और 'ॐ भवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।
मीन राशि
आपकी राशि मीन है तो काल भैरव जयंती पर पूजा के समय 'ॐ सर्वभूतहराय नमः' और 'ॐ प्रवृत्तये नमः' मंत्र का एक माला जाप करना चाहिए।