धर्म-कर्म

Kojagara Puja 2025 Date: कोजागर पूजा कब है? इस रात अपनी तिजोरी और घर को बना सकते हैं लक्ष्मी का निवास

Kojagara Puja 2025 Date: इस दिन मनाई जाएगी। जानें कोजागर पूजा की तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और महत्व। मां लक्ष्मी इस रात किनके घर आती हैं और कैसे मिलता है धन-समृद्धि का आशीर्वाद।

2 min read
Oct 02, 2025
Kojagara Puja 2025 Date

Kojagara Puja 2025 Date: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना गया है। उनकी कृपा से घर-परिवार में सुख, शांति और धन-धान्य की वृद्धि होती है। इसी कृपा को पाने का एक खास अवसर है कोजागर पूजा, जिसे हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस रात को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और उन घरों में प्रवेश करती हैं, जहां साफ-सफाई और उजाला होता है।

कोजागर पूजा 2025 की तारीख और मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में आश्विन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर, सोमवार को दोपहर 12:23 बजे होगी। यह तिथि अगले दिन 7 अक्टूबर, मंगलवार सुबह 9:16 बजे तक रहेगी। इसी आधार पर इस साल कोजागर पूजा 6 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी।

कोजागर पूजा मुहूर्त – रात 11:45 बजे से 12:34 एएम तक रहेगा। इस दौरान माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:39 बजे से 05:28 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:45 बजे से 12:32 बजे तक

चंद्रोदय का समय – शाम 05:27 बजे

चंद्रास्त का समय – अगले दिन सुबह 06:14 बजे

इस दिन ध्रुव योग और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र का संयोग रहेगा, जो पूजा की शुभता को और बढ़ा देगा।

कोजागर पूजा का महत्व

कहा जाता है कि कोजागर पूजा की रात मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं। वे उन घरों में जाती हैं, जहां सफाई, दीपों का प्रकाश और भक्ति भाव से पूजा होती है। इसीलिए इस दिन घर को अच्छे से सजाया और रोशन किया जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी घर के दरवाजे पर आकर पूछती हैं “को जाग्रत?” यानी “कौन जाग रहा है?”। इसी कारण इस पर्व का नाम कोजागर पूजा पड़ा।

किन लोगों को मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद?

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो लोग रात्रि जागरण करते हैं, दीप जलाते हैं और अपने घर को प्रकाश से भर देते हैं, उनके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। लक्ष्मी कृपा से घर-परिवार में धन, वैभव और समृद्धि का वास होता है। इस रात को किए गए मंत्र-जप, भजन-कीर्तन और ध्यान का भी विशेष महत्व होता है।

ऊर्जा और धन-समृद्धि का प्रतीक

कोजागर पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और धन-समृद्धि का प्रतीक है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस बार 6 अक्टूबर की रात दीपक जलाकर, घर को सजाकर और जागरण करके उनका स्वागत करें। मां लक्ष्मी आपके घर जरूर आएंगी और जीवन को सुख-समृद्धि से भर देंगी।

Published on:
02 Oct 2025 04:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर