ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, खीर को रात 9 बजे के बाद खुले आसमान में चंद्रमा की सीधी रोशनी में रखें और अगली सुबह सेवन करें। वैदिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या, तुला और मीन राशि वालों के लिए यह संयोग विशेष शुभ है। अन्य राशियों के जातक भी मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा कर सकते हैं। धन, सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए राशि के अनुसार पूजा, मंत्र जाप और दान का विधान बताया गया है।