आगे की अनेक चौपाइयों में भी शरद ऋतु का वर्णन किया गया है। इस ऋतु में सुबह, शाम और रात्रि में हल्की सर्दी का अहसास होने लगता है। मौसम बहुत सुहाना हो जाता है। इसी शरद ऋतु का अब सबसे श्रेष्ठ दिन पूर्णिमा तिथि के रूप में आ रहा है जिसे शरद पूर्णिमा ही कहते हैं। इसका बहुत धार्मिक महत्व है। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा की तिथि को लेकर भ्रम है।