दशहरा अबूझ मुहूर्त के रूप में भी प्रसिद्ध है। मान्यता के अनुसार, इस दिन दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठान शुरू करने, नया व्यापार आरंभ करने, बहीखाता पूजन, वाहन और मशीनरी खरीदने तथा नई विद्या या कला सीखने की शुरुआत करना शुभमाना जाता है। सोना-चांदी सहित धातुओं की खरीदारी, दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता का भी विशेष महत्व है।