धर्म-कर्म

Laxmi Ji Ki Aarti: ॐ जय लक्ष्मी माता, हर शुक्रवार पढ़ें यह आरती मिलेगी सुख समृद्धि

Laxmi Ji Ki Famous Aarti: शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष दिन है, इस दिन महालक्ष्मी व्रत रखा जाता है। व्रत पूजा के दौरान हर शुक्रवार को माता की आरती पढ़नी जरूरी है। इसमें सबसे प्रसिद्ध आरती ॐ जय लक्ष्मी माता... है। आइये पढ़ें मां लक्ष्मी की सबसे प्रसिद्ध आरती.. ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2024, 8:45 PM IST
Laxmi Ji Ki Famous Aarti
शुक्रवार को पढ़ें लक्ष्मी जी की आरती

॥ आरती श्री लक्ष्मी जी ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।

तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।

सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।

जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।

कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥


जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।

सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।

खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।

रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।

उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥

ॐ जय लक्ष्मी माता॥

देवी लक्ष्मी के मंत्र
1. लक्ष्मी बीज मन्त्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

2. महालक्ष्मी मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

3. लक्ष्मी गायत्री मंत्र
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि,
तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥

Updated on:
22 Feb 2024, 8:45 PM IST
Published on: