धर्म-कर्म

Laxmi Puja : पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप, रुपये-पैसे की दिक्कत हो जाएगी दूर

Laxmi Puja Purnima: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि इनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन और सुख समृद्धि मिलती है और जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है, उनके घर में दरिद्रता का वास हो जाता है, पैसे की हमेशा किचकिच रहती है। लेकिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके इस स्थिति को बदला जा सकता है। इसके लिए यदि हम राशि अनुसार मंत्र जाप करें तो मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल सकता है। आपकी रुपयों पैसों की किल्लत दूर हो सकती है। आइये जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए राशि अनुसार किन मंत्रों का जाप करना चाहिए, विशेष रूप से पूर्णिमा पूजा पर ...
2 min read
May 23, 2024
Goddess Lakshmi Mantra according to zodiac sign
पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप

राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

मेष राशिः मेष राशि के लोगों को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए "ॐ ऐं क्लीं सौं:" मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृषभ राशिः आपकी राशि वृषभ है और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो लक्ष्मी जी के इस मंत्र ॐ ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का रोज एक माला जाप करें।
मिथुन राशिः इस राशि के लोगों के लिए मां लक्ष्मी के मंत्र ॐ क्लीं ऐं सौं मंत्र का जाप शुभ शुभफलदायी रहेगा।
कर्क राशिः कर्क राशि के लोगों को मां महालक्ष्मी की कृपा के लिए रोज एक माला ॐ ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।


सिंह राशिः सिंह राशि के लोगों को यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना है तो उन्हें ॐ ह्रीं श्रीं सौं: मंत्र का जाप करना चाहिए।
कन्या राशिः इस राशि के लोगों को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए ॐ श्रीं ऐं सौं मंत्र का रोज एक माला जाप करना चाहिए।
तुला राशिः तुला राशि के लोगों के लिए मां महालक्ष्मी के ॐ ह्रीं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।
वृश्चिक राशिः इस राशि के लोगों को लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ ऐं क्लीं सौं: का जाप करना चाहिए।


धनु राशिः धनु राशि के लोगों के लिए ॐ ह्रीं क्लीं सौं मंत्र का जाप करना शुभ रहता है।
मकर राशिः मकर राशि के लोगों को मां महालक्ष्मी के मंत्र ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशिः कुंभ राशि के लोगों को लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए ॐ ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं मंत्र का जाप करना चाहिए।
मीन राशिः इस राशि के लोग यदि लक्ष्मी जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ ह्रीं क्लीं सौं का जाप करना चाहिए।

(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Published on:
23 May 2024 12:21 pm