धर्म-कर्म

शनिवार के दिन रखें इतनी सी सावधानी.. कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी

Shani Saturday Upaye - Keep such caution on Saturday, there will never be a shortage of money : कंगाल होने से बचना है तो शनिवार को इस ऐसे काम भूलकर भी न करें

2 min read
Sep 20, 2019
शनिवार के दिन रखें इतनी सी सावधानी.. कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी
शनिवार के दिन रखें इतनी सी सावधानी.. कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी

शनिवार का दिन शनिदेव एवं हनुमान जी दोनों का पूजन अर्चन करने का विशेष दिन माना है। अगर शनिदेव की बात करें तो उन्हें सभी ग्रहों में निष्पक्ष न्याकारी ग्रह माना जाता है। कहा जाता है कि शनिवार के दिन कुछ ऐसे कार्य है जिन्हें नहीं करना चाहिए नहीं तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं। अगर शनिवार के दिन ये सावधानी रखी जाएं तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं रहती।

अगर शनिदेव की कृपा के अधिकारी बनना चाहते हैं तो शनिवार के दिन कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, जैसे- शनिवार के दिन भूलकर भी किसी को उपहार, भेंट नहीं करना चाहिए, ऐशा करने से कुंडली में शनि का बल कमजोर पड़ जाता है। अगर इसमें सावधानी बरती जाएं तो व्यक्ति के जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती।

शनिवार के दिन ये सावधानी जरूर रखें

1- शनिवार के दिन तांबे के बर्तनों का दान करने से व्यक्ति के व्यापार में घाटा होने लगता है।
2- शनिवार के दिन सफेद मोती खरीदकर भेट करने से यंत्रों, मशीनों से होने वाली दुर्घटना के योग बनने लगते हैं।
3- शनिवार के दिन चांदी के आभूषण खरीदकर किसी को भूलकर भी उपहार के रूप में देने से व्यक्ति कर्जदार बन जाता है।
4- शनिवार के दिन चांदी, लोहे या फिर स्टील से बनी कैंची खरीदकर उपहार करने से रिश्तों में तनाव आने लगता है।

5- लाल शनिवार के दिन लाल रंग के कपड़े खरीदकर किसी को उपहार देने पर व्यक्ति की सामाजिक छवि खराब होने लगती है।
6- शनिवार के दिन लाल स्याही वाला पेन खरीदकर उपहार देने से व्यक्ति अपयश का भागी बनती है।
7- शनिवार के दिन चमेली का इत्र खरीद कर किसी को भी भेंट करने पर व्यक्ति अनेक रोगों से घिरने लगता है।
8- शनिवार के दिन इमरती या जलेबी जैसी नारंगी रंग की मिठाइयां भेट करने पर व्यक्ति के साथ दुर्घटनाओं के योग बनने लगते हैं।
9- सफेद रंग के कपड़े- शनिवार को सफ़ेद रंग के कपड़े खरीद कर गिफ्ट करने पर व्यक्ति को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है।

*************

Published on:
20 Sept 2019 12:13 pm