धर्म-कर्म

चाणक्य नीति में बताए गए हैं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के तरीके, पैसों का ऐसा उपयोग बनाता है धनवान

इस लेख में पढ़ें चाणक्य नीति के वे सूत्र जिन्हें करने से आपको न केवल आर्थिक परेशानियों से बल्कि बार-बार मिलने वाली असफलता से भी मुक्ति मिल जाएगी। यानी ये उपाय आप पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बनाए रखेंगे...
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2023, 12:15 PM IST
maa_laxmi_ki_kripa_pane_ke_upay.jpg

चाणक्य... एक महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ हैं। इन्होंने सुखी और सफल जीवन जीने के जो तरीके चाणक्य नीति में बताए हैं वे आज भी प्रासंगिक लगते हैं। आज भी करोड़ों लोग उनके गुरों से सीखकर अपने जीवन को सही दिशा और दशा दे रहे हैं। वर्तमान में कई लोग आर्थिक तंगी और बार-बर असफलता जैसी चीजों को झेल रहे हैं। अगर आप भी इन्हीं चीजों से परेशान हैं, तो इस लेख में पढ़ें चाणक्य नीति के वे सूत्र जिन्हें करने से आपको न केवल आर्थिक परेशानियों से बल्कि बार-बार मिलने वाली असफलता से भी मुक्ति मिल जाएगी। यानी ये उपाय आप पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बनाए रखेंगे...

मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, देंगी सुख-समृद्धि

- जिन घरों में आय का एक हिस्सा दान-धर्म में खर्च किया जाता है, उन घरों में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। ऐसे घरों में रहने वाले सदस्यों को दिन-दोगुनी और रात-चौगुनी उन्नति मिलती है। हमेशा अपार धन बना रहता है। शास्त्रों में कहा गया है कि धन का बहुत अच्छा उपयोग है इसे दान और धार्मिक कार्यों में खर्च किया जाए।

- जिन घरों में अन्न का सम्मान किया जाता है, उन पर मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। ऐसे परिवारों के घर धन-धान्य से हमेशा भरे रहते हैं।

- जिन घरों में कभी किसी अतिथि के सत्कार में कमी नहीं रखी जाती, जहां से कोई भिखारी भी कभी खाली हाथ नहीं लौटता, जिस घर के दरवाजे गरीाबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा खुले रहते हैं, वे व्यक्ति धनवान होते हैं, उन पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है।

- ऐसे घर जिनमें पति-पत्नी में आपस में भरोसा हो, वे एक-दूसरे का सम्मान करते हों, प्यार करते हों, उन घरों में कभी पैसों की तंगी नहीं होती। ऐसे घरों में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। ये घर किसी स्वर्ग से कम नहीं होते।

- जिन घरों में ज्ञानियों, साधु-संतों का सम्मान होता है, सत्संग होता है। जहां विनम्र वाणी का, अच्छी वाणी का प्रयोग किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बरसती रहती है।

Published on: