धर्म-कर्म

Makar Sankranti 2023 : महिलाएं और युवतियां अपनी राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा सौभाग्य

क्या आप जानती हैं कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करें तो इसका अलग ही महत्व है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि अपनी राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए...

4 min read
Jan 14, 2023
makar_rashi_par_apni_rashi_ke_anusar_karen_in_chizon_ka_daan.jpg

भोपाल। मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को देशभर में मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन कुंआरी और सुहान महिलाएं 14 वस्तुओं का दान करें तो उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ये वस्तुएं शृंगार के सामान से लेकर रोजाना काम आने वाली चीजें हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करें तो इसका अलग ही महत्व है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि अपनी राशि के अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए...

आपको बता दें कि मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में सुहागन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सुहाग की सामग्री दान देती है। यानी सुहाग का दान करती हैं। वहीं कुंआरी युवतियां भी सुहाग पाने के लिए दान देती हैं। इसे हल्दी कुंकु कहा जाता है। यहां पढ़ें अपनी राशि और आपको क्या करना है दान...

मेष राशि के लोगों को कंगन दान करने चाहिएं
कंगन की कई वैरायटी प्रचलित हैं। लाख, कांच, मैटल, प्लास्टिक, सीप, पीतल, चांदी के अलावा कपड़े और रेशम की डोरी के डिजाइनर और खूबसूरत कंगन आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इनका 14-14 का ेसेट भी खरीदकर आप दान कर सकती हैं।


वृषभ राशि को दीपक या वस्त्र दान करने चाहिएं
इस राशि के लोगों को तांबे, पीतल, चांदी, मैटल, स्टील, मिट्टी के दीपक दान करने चाहिएं। इसके अलावा आप वस्त्र भी दान कर सकती हैं। आप रुमाल, मास्क, स्कार्फ, शॉल, स्टॉल, दुपट्टे, कुर्ते, मोजे, सूट आदि दान में दे सकती हैं।

मिथुन राशि वाले करें बर्तन का दान
संक्रांति के लिए बर्तनों की बड़ी रेंज बाजार में उपलब्ध होती है। छोटे कटोरी या कटोरे, प्लेट्स, चम्मच, चाय छलनी, अदरक किसनी, थाली, प्याली, पूजा के लिए कलश या आचमनी जैसे कई विकल्प में से अप चुन सकते हैं। अगर आप संपन्न हैं, तो चांदी या पीतल के बर्तन भी दान कर सकती हैं।

कर्क राशि के लोग दें टीका या बिंदिया
आजकल कई डिजाइन और वैराइटी में बिंदिया बाजार में उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के अनुसार 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की बिंदिया खरीदकर दान कर सकती हैं।

सिंह राशि के लोग करें कुमकुम का दान
आपकी राशि के लिए कुमकुम शुभ है। इसलिए आपको किसी भी बड़ी डिबिया या बॉक्स में हल्दी के साथ कुमकुम का दान कर सकती हैं।

कन्या राशि की युवतियां या महिलाएं दे बिछिया
बिछिया की भी बहुत सी रेंज सर्राफा मार्केट में उपलब्ध हैं। चांदी के भाव के अनुसार यह दान थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन बांटने वाले इन्हें भी दान करते हैं। आप अपने बजट के अनुसार इनका दान कर सकती हैं।

तुला राशि वावले करें मोती का दान
आपकी राशि के अनुसार आपके मोती शुभ है। इसलिए आप मोती से बनी चीजों का दान कर सकती हैं। आजकल बाजार में मोती के क्लचर, बैंगल, अंगूठी, ब्रेसलेट, लॉकिट, चेन आदि चीजें आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वालें दें चुनरी का दान
आपको चुनरी का दान करना चाहिए। ये कॉटन, रेशम, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, बंधेज, लहरिया, प्रिंटेड, नेट आदि कई वैरायटी में आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। अगर आपको कम बजट में काम करना है, तो देवी माता की 14 चुनरी माता के मंदिर में चढ़ा सकते हैं।

धनु राशि वाले करें सुहाग सामग्री का दान
आपके लिए बाजार में मंगलसूत्र, बिछिया, बिंदिया, नेलपॉलिश, मेहंदी, मांग भरने की डिबिया, काजल, कंघी, लिपस्टिक, पाउडर, क्रीम आदि से लेकर कई तरह की लेटेस्ट फैशन इन सुहाग की सामग्री का दान कर सकती हमें है। अच्छी बात ये है कि यह चीजें आपको अपने बजट के मुताबिक आसानी से मिल जाएंगी।

मकर राशि की युवतियां करें स्टील का दान
आपकी राशि का स्वामी शनि है और शनि स्टील, लोहे का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको हर साल मकर संक्रांति पर स्टील की चीजें ही दान में देनी चाहिएं। स्टील के मार्केट में घर के उपयोग की वस्तुओं के अलावा आप पूजा संबंधी स्टील की चीजें भी बाजार से खरीद कर दान कर सकती हैं।

कुंभ राशि वाले बांटे सुगंधित वस्तुएं
आपको खुशबू वाली चीजों का दान फलेगा। इसलिए आप साबुन, अगरबत्ती, चंदन, गुलाब के फूल, परफ्यूम, क्रीम, पाउडर से लेकर इत्र जैसी चीजों का दान कर सकती हैं।

मीन राशि की महिलाएं पायल का दान कर सकती हैं
आपकी राशि के अनुसार पायल देना शुभ है। इसलिए आपको बाजार से चांदी के अलावा चांदी से मिलती जुलती धातु की पायल भी आसानी से मिल जाएंगी, जिसे आप अपने बजट के अनुसार लेकर दान कर सकती हैं।

Published on:
14 Jan 2023 02:26 pm