धर्म-कर्म

मकर संक्रांति 2023 के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति का सोया भाग्य चमक जाता है। वहीं व्यक्ति धनवान तक बन सकता है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है वे ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन आपको दान करना चाहिए...

3 min read
Dec 30, 2022
makar_sankranti.jpg

भोपाल। आपको बता दें कि सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन ही संक्रांति कहलाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस संक्रांति का नाम उसी राशि के नाम से जाना जाता है। उदाहरण के लिए जनवरी में सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं कि संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति का सोया भाग्य चमक जाता है। वहीं व्यक्ति धनवान तक बन सकता है। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है वे ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन आपको दान करना चाहिए...

कंबल का दान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी गरीब, जरूरतमंद या फिर किसी आश्रम में कंबल का दान करने से जीवन में राहु के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है।

खिचड़ी का दान
मकर संक्रांति को खासतौर से खिचड़ी का पर्व माना जाता है। इस दिन खिचड़ी के दान का भी खास महत्व बताया गया है। इस दिन काली उड़द दाल और चावल की खिचड़ी का दान किया जाता है। कहते हैं कि उड़द का संबंध शनि देव से होता है और इस दिन इसका दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है। वहीं, चावल के दान से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

गुड़ का दान
मान्यता है कि गुड़ देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। इस साल गुरुवार के दिन ही मकर संक्रांति पड़ रही है। ऐसे में गुड़ का दान बहुत शुभ फलदायी होगा। गुड़ का दान करने के साथ ही इस दिन थोड़ा खाना भी आवश्यक होता है। ऐसा करने से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर हो जाते हैं।


कपड़ों का दान
हिंदू धर्म में दान का खास महत्व बताया गया है। मकर संक्रांति के इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को एक जोड़ी वस्त्र का दान जरूर करना चाहिए। दान करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ये वस्त्र पुराने या फिर इस्तेमाल किए हुए नहीं होने चाहिएं। हमेशा नए कपड़ों का ही दान करें।

तिल का दान
धार्मिक ग्रंथों में मकर संक्रांति को तिल संक्रांति भी कहा गया है। इस दिन तिल दान करने का खास महत्व होता है। इस दिन तिल दान करने के साथ ही भगवान विष्णु, सूर्य देव और शनिदेव की तिल से पूजा का भी विधान है। इस दिन ब्राह्मणों को तिल दान करने से लाभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष दूर होता है।

देसी घी का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घी का संबंध गुरु और सूर्य से बताया गया है। इस दिन मकर संक्रांति गुरुवार के दिन होने के कारण घी के दान का महत्व और अधिक बढ़ गया है। कहते हैं कि इस दिन घी का दान कॅरियर में लाभ दिलाता है। व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। यही नहीं मान्यता यह भी है कि इस दान से मोक्ष भी मिलता है।

Published on:
30 Dec 2022 02:02 pm