
Vastu Tips For Money Plant To get Money And Prosperity: वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद शुभ या कहें कि लकी माना जाता है। वहीं कुछ पौधों के लिए कहा जाता है कि उन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यानी ये पौधे घर में सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि करते हैं। ऐसा ही एक पौधा है मनी प्लांट। माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा होता है उस घर में पैसा खिंचा चला आता है। लेकिन इस पौधे को लगाने के सही तरीके और उचित दिशा का चुनाव हो, तभी यह सकारात्मक असर दिखाता है। वरना इसके प्रतिकूल असर भी देखने को मिलते हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट के ये विशेष नियम और उपाय भी...
- यदि आप मनी प्लांट के शुभ फल पाना चाहते हैं तो, घर मे मनी प्लांट का पौधा सही तरीके से लगाएं। वरना व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि कभी भी सूखा मनी प्लांट घर में न रखें।
- कहते हैं कि मनी प्लांट तभी असर दिखाता है, जब वह हरा-भरा रहता है।
- सूखे मनी प्लांट से व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं आती हैं। वहीं धन हानि की आशंका भी बनी रहती है।
- मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर ही बढ़ती हुई होनी चाहिए।
- इसे कभी भी जमीन पर नीचे की ओर न फैलने दें।
- यदि मनी प्लांट का पौधा नीचे की ओर बढ़ता है, तो इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। घर के सदस्यों की तरक्की और आय में बाधाएं आती हैं।
- वास्तु जानकारों के मुताबिक मनी प्लांट का पौधा कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में ही लगाना चाहिए। यह इन्हीं पॉट्स में शुभ परिणाम देता है।
- इसे कभी भी प्लास्टि पॉट्स में न लगाएं।
एक बार जरूर ट्राय करें मनी प्लांट से जुड़े ये उपाय
-हालांकि पत्रिका.कॉम इन उपायों की पुष्टि नहीं करता है लेकिन लोक मान्यताओं पर आधारित इन उपायों को आपको एक बार जरूर ट्राय करना चाहिए।
- माना जाता है कि इसकी बेल जितनी बढ़ती है, व्यक्तिके घर में पैसों का आगमन भी उतना ही बढऩे लगता है।
- ऐसे में शुक्रवार के दिन मनी प्लांट से जुड़ा ये उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है।
- इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर को धन-धान्य से भर देती हैं।
आपको करना है ये एक काम
- इस उपाय को करने के लिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में कच्चे दूध में जल मिलाकर इसे मनी प्लांट को चढ़ाएं।
- इस दिन मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा बांध दें।
- इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- तेजी से धन की आवक बढ़ती है।
- ध्यान रहे कि यह उपाय आपको शुक्रवार के दिन ही करना है।
- यह भी ध्यान रखें कि इस उपाय को करने से पहले सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- इसके बाद घी का दीपक जलाएं और लाल रंग का धागा मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।
- इस धागे पर कुमकुम लगाएं।
- अब इस धागे को मनी प्लांट की जड़ या जड़ से जुड़े ऊपरी किसी हिस्से में बांध दें।