धर्म-कर्म

Paush Month 2024: जानिए पौष माह मे क्या करें क्या नहीं ,कैसे होते हैं पूष में जन्मे लोग

Paush Month 2024 क्यों है पोष का माह इतना खास और कैसें होते हैं इस माह के लोग आइए जानते हैं...

2 min read
Nov 21, 2024
Paush Month 2024

Paush Month 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष का महीना बहुत खास है। इस महीने में कई सारे व्रत एंव त्योहार आते हैं। लेकिन आपको यह पता है कि कैसे होते हैं पौष में जन्में लोग आइए जानते हैं इस महीने में जन्में लोगों के बारे में..

पौष माह (Paush Month 2024)

पौष मास का शास्त्रों में अत्यधिक महत्व बताया गया है। सूर्य प्रतिकूल हो तो हर कार्य में असफलता नजर आती है। ऐसी स्थिति में सूर्य यंत्र की प्रतिष्ठा कर धारण करने से या पूजन करने से सूर्य का शीघ्र ही सकारात्मक फल प्राप्त होने लगता है। भारतीय पंचांग पद्धति में प्रतिवर्ष सौर पौष मास को खर मास कहते हैं। इसे मलमास या काला महीना भी कहा जाता है।

इस महीने का आरंभ सामान्यत: दिसम्बर से होता है और ठीक मकर संक्रांति को खरमास की समाप्ति होती है। खर मास के दौरान हिन्दू जगत में कोई भी धार्मिक कृत्य और शुभमांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा यह महीना अनेक प्रकार के घरेलू और पारम्परिक शुभकार्यों की चर्चाओं के लिए भी वर्जित है।

पौष माह में क्या करें क्या नहीं (What to do and what not to do in the month of Pausha)

1. इस माह में मांस-मदिरा, मूली, बैंगन, उड़द-दाल, मसूर, फूल-गोभी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. पौष माह में सुबह सूर्योदय के समय उठकर स्नान करें और सूर्य देव को अर्ध्य दें। पौष माह में सूर्य देव का जलार्ध्य देने से व्यक्ति को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं।

3. पौष माह में तांबे की वस्तु का दान और इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य दोषों से छुटकारा मिलता है और पितर भी प्रसन्न होते हैं।

4. इस माह में तला हुआ भोजन और सूखे मावा को नहीं खाना चाहिए।

5. इस माह में बुरे वचनों, क्रोध और लोभ-लाालच से दूर रहें।

6. पौष माह में हवन, गृह-प्रवेश, शादी मुड़न ,जनेऊ संस्कार आदि शुभ कार्य से बचना चाहिए।

पौष माह में जन्मे लोग (People born in Paush month)

पौष माह एक अनोखा महीना है। इसे सबसे शुभ और अशुभ दोनों हगी महीना माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में जन्में लोग रंग-बिरंगे और पितृभक्त के साख नाम कमाने वाले भी होते हैं।

1. इस माह में जन्मे लोग ज्यादातर लड़के नाम कमाने वाले होते हैं।

2. इस माह में जन्मे लोग स्वभाव से ईमानदार, निष्पक्ष और कोमल होते हैं।

3. इस माह के लोग रचनात्मक समस्या समाधनकर्ता होते हैं।

4. ये लोग अत्यधिक संगठित होते हैं और चीजों को चतुराई से प्रबंधित करते हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Updated on:
21 Nov 2024 05:39 pm
Published on:
21 Nov 2024 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर