Sakat Chauth Moonrise Time: सकट व्रत का समापन चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद होता है। ऐसे में चांद निकलने का समय जानना बहुत जरूरी हो जाता है। यहां जानिए सही समय।
Sakat Chauth Moonrise Time: सकट चौथ का त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के लंबी आयु और जीवन कल्याण के लिए व्रत करती हैं। सकट व्रत का समापन चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद होता है। ऐसे में चांद निकलने का समय जानना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं आपके शहर में किस समय चंद्रोदय होगा।
| शहर | समय |
| प्रयागराज | रात 8: 52 |
| लखनऊ | रात 8: 55 |
| कानपुर | रात 8: 57 |
| गुरुग्राम | रात 9 बजे |
| आगरा | रात 9 बजकर 5 मिनट |
| मेरठ | रात 9: 06 |
| नोएडा | रात 9 बजकर 7 मिनट |
| मथुरा | रात 9 बजकर 8 मिनट |
| गाजियाबाद | रात 9 बजकर 8 मिनट |
| दिल्ली | रात 9 बजकर 9 मिनट |
| अमृतसर | रात 9 बजकर 16 मिनट |
| अहमदाबाद | रात 9 बजकर 32 मिनट |
| मुंबई | रात 9 बजकर 34 मिनट |
| अलवर | रात 9 :12 |
| जयपुर | रात 9:16 |
| बीकानेर | रात 9:25 |
| उदयपुर | रात 9:26 |
| जोधपुर | रात 9: 28 |
| जैसलमेर | रात 9:36 |
| पटना | रात 8 बजकर 44 मिनट |
सकट के दिन माता चौथ और गणेश भगवान की विधि पूर्वक पूजा करने और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो लोग इस दिन व्रत करते हैं उनके जीवन के सभी पापों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।