धर्म-कर्म

Shani Trayodashi 2024: 28 दिसंबर को शनि त्रियोदशी व्रत, पूजा में ये चीजें जरूर करें शामिल, शनिदेव की बरसेगी की कृपा

Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी व्रत में श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करें। ऐसा करने से आपके जीवन में शनिदेव की कृपा बरसेगी।

2 min read
Dec 28, 2024
Shani Trayodashi 2024

Shani Trayodashi: शनिदेव को खुश करने के लिए शनि त्रियोदशी का व्रत सबसे अच्छा शुभ अवसर है। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती, और ढैय्या जैसे प्रभाव कम हो सकते हैं। इसके साथ ही यह शुभ दिन व्रत सौभाग्य, समृद्धि और जीवन में शांति लाने में सहायक होता है। आइए जानते हैं पूजा में क्या चीज करें शामिल।

पूजा में शामिल करें ये चीजें


शनिदेव की पूजा के लिए कुछ मुख्य चीजें यहां दी गई हैं। आप इन चीजों को पूजा में शामिल करते हैं तो आपकी पूजा सफल साबित होगी। साथ ही शनिदेव की कृपा बरसेगी।


तिल का तेल- इस शुभ अवसर पर शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।

काले तिल और काले वस्त्र- पूजा में काले तिल और काले वस्त्र का उपयोग करें। क्योंकि मान्यता है कि शनिदेव का स्वरुप काल है, तो उनको काले वस्तु अधिक प्रिय है।

सरसों का तेल- शनिवार की शाम को शनि भगवान की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।

नीलम का आभूषण- नीलम पत्थर या आभूषण पहनने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

लोहे का पात्र- शनिदेव को लोहे के पात्र में प्रसाद अर्पित करना शुभ माना जाता है।

नीले फूल- शनिदेव की मूर्ति पर पूजा में नीले रंग के फूल अर्पित करें।

धूप और अगरबत्ती- शनि पूजा के दौरान काली धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल करें।

प्रसाद- गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाएं।

पूजा विधि


शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।

शनिदेव की प्रतिमा या तस्वीर को साफ करें और पूजा स्थान पर स्थापित करें।

तिल के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल डालें।

शनिदेव के मंत्रों का जाप करें:

"ॐ शं शनैश्चराय नमः"

शनिदेव को काले तिल, सरसों का तेल, और नीले फूल अर्पित करें।

प्रसाद अर्पित करें और अपनी मनोकामनाएं प्रकट करें।

शनि त्रयोदशी के फायदे

  • इस व्रत से शनि दोष का प्रभाव कम होता है।
  • कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
  • जीवन में धन, समृद्धि और शांति आती है।

सावधानियां

  • पूजा के दौरान किसी का अनादर न करें।
  • गरीब और जरूरतमंदों को दान दें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Published on:
28 Dec 2024 08:30 am
Also Read
View All

अगली खबर