धर्म-कर्म

Ram Brother In Law: कौन थे भगवान श्रीराम के बहनोई, यहां जानिए उनका रामायण में महत्व

Ram Brother In Law:भगवान श्रीराम जिन्हें जगत में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से जाना जाता है। रामायण में उनके जीवन और परिवार के सभी संबंधों का विस्तार से वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं राजा दशरथ के दामाद कौन थे? उनकी पुत्री के पति की रामायण के प्रसंगों में क्या भूमिका रही है?

less than 1 minute read
Nov 25, 2024
Rushi Rishyasrunga

Ram Brother In Law:भगवान राम को लेकर कई कहानी और किस्से सुनने को मिलते हैं। वहीं श्रीराम के साथ कई अन्य देवी-देवताओं की कहानी जुड़ी हुई हैं। जो समाज में बहुत लोकप्रिय मानी जाती हैं। लेकिनि क्या आपने कभी भगवान राम के बहनोई का नाम जानते हैं? क्या आपको पता है कि कौन थे भगवान श्रीराम की बड़ी बहन शांता के पति? आइए जानते हैं पूरी कहानी।

शांता का विवाह (Shanta's wedding)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बड़ी बहन शांता का विवाह अंगदेश के राजा ऋष्यश्रृंग से हुआ था। जिनको श्रृंगी ऋषि के नाम से भी जाना जाता है। शांता राजा दशरथ और कौशल्या की बड़ी पुत्री थीं। श्रृंगी ऋषि शांता से शादी करने के बाद राजा दशरथ के दामाद और भगवान श्रीराम के बहनोई कहलाए थे।

शांता और ऋष्यश्रृंग (Shanta and Rishyashringa)

धार्मिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ऋष्यश्रृंग एक महान ऋषि थे जो यज्ञ की विधियों में निपुण थे। एक बार राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए श्रृंगी ऋषि को यज्ञ करने के लिए बुलाया था। उनके द्वारा संपन्न किए गए यज्ञ से ही भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने राजा दशरथ के घर जन्म लिया था। इसलिए ऋष्यश्रृंग को भगवान राम के बहनोई के रूप में विशेष महत्व दिया जाता है।

रामायण में महत्व (importance in ramayana)

हिंदू धर्म में रामायण का विशेष महत्व है। इसमें भगवान श्रीराम और माता सीता के जन्म एवं जीवन यात्रा का विस्तार से वर्णन किया गया है। वहीं भगवान राम की बहन शांता और उनके पति श्रृंगी ऋषि की कहानी भी रामायण ग्रंथ से जुड़ी हुई है। रामायण के पात्र हमें अपने जीवन में रिश्तों की अहमियत और कर्तव्य की मर्यादा सिखाते हैं।

Published on:
25 Nov 2024 02:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर