ज्योतिष में सूर्य को सत्ता, शक्ति का प्रतीक माना जाता है और बुध को बुद्धि तथा मंगल को साहस का कारक माना गया है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशि वालों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।
ज्योतिष में सौरमंडल के राजा सूर्य अगले सप्ताह 15 जून 2021 को वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य 16 जुलाई 2021 तक रहेंगे उसके बाद नीच की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार होने वाला सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लोगों को प्रभावित करेगा। इसके पहले दो जून 2021 को मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश किया था। 3 जून 2021 को बुध ने वृषभ राशि में प्रवेश कर राहु के साथ युति बनाई थी।
ज्योतिष में सूर्य को सत्ता, शक्ति का प्रतीक माना जाता है और बुध को बुद्धि तथा मंगल को साहस का कारक माना गया है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशि वालों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का निम्न असर होगा।
मेष राशि
आपकी समस्त महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी। व्यापार के लिए कोई बड़ी यात्रा करने की भी संभावनाएं बन रही हैं। आगे चल कर आपको अपनी इनकम और खर्चें दोनों में बैलेंस बना कर चलना होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ राशि
आपके लिए आने वाला समय मिश्रित रहेगा। विरोधी अत्यधिक सक्रिय रहेंगे परन्तु ग्रहों की अनुकूल परिस्थितियों के चलते आपका कोई अहित नहीं कर पाएंगे। अधिकारियों तथा सहयोगियों से अनबन हो सकती है अतः कुछ भी बोलने से पहले सोच-समझ लें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन राशि
आने वाले समय में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसका प्रभाव से आपको भी फायदा होगा। स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परेशान रह सकते हैं अतः हेल्थ का विशेष ध्यान रखें। दान-पुण्य में खर्चा करना आपके लिए ठीक रहेगा।
कर्क राशि
जल्दी ही कोई बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है जिसके कारण आप धनवान हो सकते हैं। साझेदारी का कार्य लाभ देगा। नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। अत्यधिक श्रम के कारण थकान व अन्य शारीरिक रोगों से जूझना पड़ सकता है अतः स्वयं को थोड़ा आराम भी दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशि
सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पारिवार में पुराने समय से चले आ रहे झगड़े खत्म होंगे। कानूनी विवादों में विजय प्राप्त हो सकती है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
कन्या राशि
परिवार में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पुराना इन्वेस्टमेंट लाभ देगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिल सकता है।
तुला राशि
आने वाला समय भोग और सुख प्राप्ति के हिसाब से अत्यन्त अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग और सपोर्ट के चलते आप सभी जगह सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाते समय जरूरी बातों का ध्यान रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
परिवार सहित किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। साथी कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा तथा उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। यदि दूसरों की मदद करेंगे तो लोग आपको भी मदद देंगे।
धनु राशि
जीवनसाथी के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्याएं सुलझेंगी। विवाह योग्य लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
मकर राशि
व्यापार में कोई बड़ा सौदा फाइनल हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्ट्रेस से बचें तो स्वयं का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि
आफिस में सहयोगियों तथा अधिकारियों से चले आ रहे मतभेद शांत होंगे जिसका फायदा आपको मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छिपे हुए शत्रु आप पर प्रहार करेंगे परन्तु आपका अहित नहीं होगा वरन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि
बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। अचानक कही से धन लाभ के आसार बन रहे हैं। नौकरी में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और आपकी सभी उचित इच्छाएं पूर्ण होंगी।