धर्म-कर्म

मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये 5 काम, शुक्रवार से ही होने लगेगा धन लाभ

- शुक्रवार के अचूक उपाय जो देवी मां से आशीर्वाद दिलाएं

2 min read
Nov 24, 2022
friday_the_day_of_goddess_lakshmi.jpg

हिंदुओं में साप्ताहिक दिनों के आधार पर शुक्रवार का दिन धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी का माना जाता है। इसी कारण शुक्रवार को की गई मां लक्ष्मी की पूजा अत्यंत विशेष मानी जाती है। माना जाता है कि इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन साधारण उपाय करने से भी मां लक्ष्मी अपने भक्त से जल्दी ही खुश हो जाती हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाही मनोकामना पूरी हो जाती है।

मां लक्ष्मी को इन 5 आसान उपायों से करें प्रसन्न : how to please goddess lakshmi
1. शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सिंदूर या लाल चंदन से तिलक करें। यह सौभाग्य को बढ़ाता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए शुक्रवार के दिन किसी सुहागन स्त्री को सुहाग सामग्री का दान कर सकते हैं। इससे आपके घर में धन की कमी पूरी होगी।

2. शुक्रवार के दिन सुबह नहाकर बिना पानी पिए शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके साथ ही ऊं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र को कम से कम 108 बार जाप करें। मंत्र जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का भी प्रयोग जरूर करें। शुक्रवार का संबंध सीधा शुक्राचार्य से माना जाता है जो असुरों के गुरु थे और भगवान शिव के परम भक्त। इसलिए भगवान शिव की पूजा शुक्रवार के दिन लाभदाई मानी जाती है।

3. शुक्रवार को 3 कुंवारी कन्याओं को अपने घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा उन्हें दक्षिणा (पैसे) तथा पीला वस्त्र देकर विदा करें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा अत्यन्त जल्दी प्राप्त होती है और इसके साथ ही धन की भी प्राप्ति होती है।

4. शुक्रवार के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्‍यक्ति को आटा, चावल और सफेद रंग के कपड़े दान करने चाहिए। इससे माता लक्ष्‍मी की कृपा आप पर बनी रहती है। सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता इसलिए इनका दान शुभ माना गया है।

5. शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी तथा थोड़ी की केसर, एक चांदी के सिक्के एक साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे कुछ ही दिनों में आपके घर में धन आना शुरु हो जाता है और पुराने कर्जे भी मुक्ति मिलेगी और इसके साथ ही सारी परेशानियां भी दूर होंगी।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुक्रवार के दिन गाय के सभी अंगों पर किसी न किसी देवी देवता का वास जरूर होता है। एक प्रकार से गाय को पूर्ण रूप में लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। इसलिए गाय की पूजा हर रोज करनी चाहिए जिससे घर में धन की कमी नहीं रहती है। अगर शास्त्रों के अनुसार देखा जाए अगर कोई हर दिन पूजा नहीं कर पाता है तो उसे शुक्रवार के दिन पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे उसकी आर्थिक उन्नति होती है। शुक्रवार के दिन गाय को गुड़ और चना खिलाएं तो उसके लिए बहुत ही फलदाई रहता है और सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Updated on:
24 Nov 2022 09:08 pm
Published on:
24 Nov 2022 09:06 pm