धर्म-कर्म

दो किमी तक वॉकथॉन कर दिया स्वस्थ भारत का संदेश

बेंगलूरु. फिट युवा-हिट युवा अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद हनुमंत नगर ने 111 दिन पूर्ण होने पर लालबाग गार्डन में वॉकथॉन का आयोजन किया। अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व तथा विनोद पावेचा के प्रेक्षा ध्यान योग कौशल में 50 से अधिक युवाओं ने 2 किलोमीटर की वॉक कर स्वस्थ भारत का […]

less than 1 minute read
Feb 20, 2026

बेंगलूरु.

फिट युवा-हिट युवा अभियान के तहत तेरापंथ युवक परिषद हनुमंत नगर ने 111 दिन पूर्ण होने पर लालबाग गार्डन में वॉकथॉन का आयोजन किया।

अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व तथा विनोद पावेचा के प्रेक्षा ध्यान योग कौशल में 50 से अधिक युवाओं ने 2 किलोमीटर की वॉक कर स्वस्थ भारत का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रेक्षा ध्यान भी कराया गया।

परिषद अध्यक्ष स्वरूप चोपड़ा ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी तथा महासभा के उपाध्यक्ष प्रकाश लोढ़ा का सम्मान किया गया।

किशोर मंडल सलाहकार दिनेश धोका, कार्यकारिणी सदस्य ललित बाफना एवं मोहित भंडारी का विशेष सहयोग रहा। संचालन मंत्री देवेन्द्र आंचलिया ने किया, जबकि आभार फिट युवा-हिट युवा अभियान के प्रभारी अंकुश बैद ने व्यक्त किया।

मौके पर शाखा प्रभारी आलोक छाजेड़, गौतम खाब्या, तेयुप गांधीनगर अध्यक्ष प्रसन्न धोका, मंत्री प्रदीप चोपड़ा, कमलेश झाबक, रतन कटारिया, पवन बोथरा, धर्मेश कोठारी, महावीर चावत, विक्रम पुगलिया, ललित बोहरा, महावीर कटारिया, राजीव हीरावत, गौतम चावत, रक्षित लोढ़ा, विजय कटारिया आदि उपस्थित रहे।

Published on:
20 Feb 2026 06:02 pm
Also Read
View All