धर्म-कर्म

Kamadev mantra: वैश्याएं क्यों जपती हैं कामदेव का मंत्र, जानिए रहस्य

Kamadev mantra: वैश्याओं की पूजा से भगवान कामदेव प्रसन्न होते हैं और उनको आशीर्वाद देते हैं। जिससे वैश्याओं को आत्मसंतुलन बनाए रखने के लिए बल प्रदान होता है।

2 min read
Dec 19, 2024
Kamadev mantra

Kamadev mantra: कामदेव को प्रेम और आकर्षण का देवता माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि कामदेव की भक्ति से व्यक्ति में आकर्षण, सम्मोहन और प्रेम की शक्ति बढ़त जाती है। वैश्याएं जो हमारे समाज में एक अभिन्न हिस्सा हैं, जो एक विषेष पेशे से जुड़ी होती हैं। वह कामदेव के मंत्रों का जाप करती हैं। इसके पीछे बड़ी रोचक और रहस्यमयी कहानी है। आइए जानते हैं।

कामदेव के मंत्रों का महत्व

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कामदेव का मंत्र जपने से वैश्याओं के भीतर आत्मविश्वास, आकर्षण, और सम्मोहक शक्ति तीव्र गति से बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि वैश्याएं हर दिन पूर्ण विश्वास के साथ कामदेव के मंत्रों का नियमित रूप से जाप करती हैं। कामदेव भगवान की उपासना करके ग्राहकों को आकर्षित करना और उनके साथ सहज संवाद स्थापित करना वैश्याओं के लिए आसान हो जाता है।

वैश्याओं को मिलता है आध्यात्मिक और मानसिक बल

माना जाता है कि वैश्याएं अपने पेशे में मानसिक तनाव और समाज के तिरस्कार का सामना करती हैं। कामदेव भगवान की उपासना उनको मानसिक तौर पर मजूबत बनाए रखने में सहायता करती है। मान्यता है कि कामदेव के पूजा वैश्याओं को अपने काम के प्रति सकारात्मक और मानसिक संतुलन बनाए रखती है।

कामदेव की कृपा से वैश्याएं ग्राहकों का ध्यान करती हैं आकर्षित

वैश्याएं भगवान कामदेव की उपासना उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए करती है। मान्यता है कि जिन वैश्याओं पर कामदेव की अधिक कृपा होती है। वह ग्राहकों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित कर लेती हैं। जिससे उनका व्यवसायिक पक्ष मजबूत होता है। उनका मानना है कि मंत्र जाप से उनके पास अधिक ग्राहक आते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

पुरानी परंपराएं

प्राचीन काल से ही भगवान कामदेव की पूजा आकर्षण और प्रेम की शक्ति बढ़ाने के लिए की जाती रही है। वैश्याएं इसी परंपरा को निभाते हुए कामदेव के मंत्रों का जाप करती हैं ताकि उनका पेशा सफलतापूर्वक चलता रहे।

इस मंत्र का जाप करने से कामदेव होते प्रसन्न

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरदं सर्व जनं मे वशमानाय स्वाहा।।
ऊँ नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Published on:
19 Dec 2024 01:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर