धर्म-कर्म

Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं शनि का पौधा, तो रखें इन बातों का खास खयाल, तभी बरसेगी शनि देव की कृपा

Vastu Tips: Grow Shami Plant at home in this right direction: धार्मिक महत्व पर नजर डालें तो यह पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस पौधे में में न्याय के देवता शनि का वास माना जाता है। अक्सर लोगों को सवाल करते देखा है कि शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं, कैसे लगाना चाहिए, कौन सी दिशा में लगाना चाहिए आदि...? पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको दे रहे हैं आपके ऐसे ही सवालों के जवाब...

2 min read
Apr 13, 2023
shami_plant_tips.jpg

Vastu Tips: Grow Shami Plant at home in this right direction: वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे के साथ ही शमी के पौधे का भी विशेष महत्व बताया गया है। वहीं धार्मिक लिहाज से भी शमी का पौधा पूजनीय माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में यह पौधा लगा दिया जाए, तो उस घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। घर से नेगेटिविटी दूर हो जाती है। बस इसे सही दिशा और सही तरीके से रखा जाए, नियमित रूप से इसकी पूजा की जाए, तो यह शुभ फलदायी बना रहता है। धार्मिक महत्व पर नजर डालें तो यह पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस पौधे में में न्याय के देवता शनि का वास माना जाता है। अक्सर लोगों को सवाल करते देखा है कि शमी का पौधा घर में लगाना चाहिए या नहीं, कैसे लगाना चाहिए, कौन सी दिशा में लगाना चाहिए आदि...? पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको दे रहे हैं आपके ऐसे ही सवालों के जवाब...

पूजा में इस्तेमाल होता है शमी, शनि दोष करता है कम

- शमी को देश के कुछ हिस्सों में खेजड़ी के नाम से भी जाना जाता है।
- शमी के पौधे का उपयोग पूजा में किया जाता है। माना जाता है कि शमी का पौधा जीवन में परेशानियों और कष्टों से मुक्ति दिलाता है।
- माना जाता है कि भगवान शिव को शमी बहुत प्रिय है। इसीलिए यदि शमी का पत्ता शिव जी को चढ़ाया जाए, तो मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- शमी का पत्ता भगवान गणेश और शनिदेव को भी चढ़ाया जाता है।
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शमी का पौधा घर के मुख्य द्वार पर रखना बेहद शुभ माना जाता है।
- इसके अलावा आप इसे ईशान कोण में भी लगा सकते हैं।
- माना जाता है कि शमी के पौधे को सही दिशा में लगाने और नियमित रूप से इसकी पूजा करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

- धार्मिक दृष्टि से शमी को शनि का पौधा बताया गया है। मान्यता है कि इसे अपने घर में लगाने से शनिदेव की कृपा मिलती है।
- यदि किसी पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो शमी की नियमित पूजा करें, लाभ मिलेगा।
- शमी के पौधे का पत्ता गणेश जी को चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है।
- इस पौधे को सही दिशा में घर में लगाया जाए, तो नौकरी और व्यापार में तरक्की भी होती है।
- इस बात का ख्याल रखें की जहां शमी का पौधा लगा है उसके आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए।
- जहां यह पौधा रखा होता है वहां, जूते चप्पल नहीं होने चाहिएं।

Published on:
13 Apr 2023 05:51 pm