धौलपुर

पैर फिसलने से युवक की तालाब में डूबने से मौत

कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक होली खेलकर तालाब में नहाने गया हुआ था। यहां संतुलन बिगडऩे से उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा।

less than 1 minute read

धौलपुर. कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुलपुर में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक होली खेलकर तालाब में नहाने गया हुआ था। यहां संतुलन बिगडऩे से उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। हादसे की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाद में मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने बताया कि युवक मौसम पुत्र महेश कुमार निवासी अब्दुलपुर अपने दोस्तों के साथ होली खेलने गया था। होली खेलने के बाद युवक तालाब पर नहाने के लिए चला गया। जहां अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा और डूब गया। युवक को देख उसके साथियों ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोग पहुंचे और युवक को निकालने का प्रयास शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। त्योहार पर अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


Published on:
16 Mar 2025 06:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर