धौलपुर

दस साल पुराना है आधार तो बंद हो सकती हैं सुविधाएं, दस्तावेज कराएं अपडेट

धौलपुर. राजस्थान में 2011 से आधार कार्ड के लिए नामांकन शुरू हुआ था। 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक एक बार भी इसे अपडेट नहीं कराया है, उन्हें अपनी पहचान व पते के प्रमाण के दस्तावेज अपडेट करवाने चाहिए। ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक एसीपी लोकेश शाक्यवाल ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था।

less than 1 minute read

इसे कभी भी अपडेट नहीं कराया है ऐसे आधार धारकों को अपने आधार में दस्तावेज अपडेट कराने होंगे। आधार दस्तावेज अपडेट करने की सुविधा यू.आई.डी.ए.आई के मॉय आधार पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है। किसी भी नजदीकी आधार नामांकन केन्द्र पर जाकर आधार में दस्तावेज अपडेट कराए जा सकते हैं। दस्तावेज अपडेट नहीं कराने पर आधार से मिलने वाली सुविधाएं भी बन्द हो सकती हैं।

Published on:
17 May 2023 05:35 pm
Also Read
View All