– कॉलेज में 75 फीसदी भवन निर्माण कार्य पूर्ण, खुद के होंगे तीन खेल मैदान – राजकीय कन्या कॉलेज धौलपुर. पचगांव पुलिस चौकी और नवीन धौलपुर-सरमथुरा रेलवे लाइन के करीब स्थित राजकीय कन्या कॉलेज आने वाले दिनों में नए लुक के साथ नजर आएगा। कॉलेज में पीएम उच्च शिक्षा अभियान के तहत मिली करोड़ों रुपए […]
- कॉलेज में 75 फीसदी भवन निर्माण कार्य पूर्ण, खुद के होंगे तीन खेल मैदान
- राजकीय कन्या कॉलेज
धौलपुर. पचगांव पुलिस चौकी और नवीन धौलपुर-सरमथुरा रेलवे लाइन के करीब स्थित राजकीय कन्या कॉलेज आने वाले दिनों में नए लुक के साथ नजर आएगा। कॉलेज में पीएम उच्च शिक्षा अभियान के तहत मिली करोड़ों रुपए के बजट से तेजी से भवन निर्माण के साथ साथ खेलों के मैदान और कॉम्पलेक्स तैयार हो रहे हैं। जहां पर बेटियां पढ़ाई के साथ खेलों में अपना दमखम दिखा सकेंगी। कॉलेज परिसर में करीब ५ करोड़ रुपए की लागत से कार्य हो रहे हैं। करीब 75 फीसदी भवन निर्माण कार्य हो चुका है और इस साल मध्य तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। आने वाले दिनों में कन्या कॉलेज संभाग के बड़े कॉलेजों में शुमार होगा। अभी तक भरतपुर का आरडी गल्र्स कॉलेज की स्टे्रंथ अच्छी है लेकिन यहां पर स्पोर्ट्स की गतिविधि कम है। वजह से पुरातत्व विभाग के अडंगे के चलते निर्माण कार्य नहीं हो पाना है। धौलपुर कन्या कॉलेज में करीब800 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
कॉलेज में ये खेल हो सकेंगे
कन्या कॉलेज में भविष्य में कई खेलों के आयोजन हो सकेंगे। कॉलेज में पीएम उच्च शिक्षा अभियान के तहत तीन खेल मैदान का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो सकेंगी। साथ ही खेल मैदानों में बड़े खेल भी हो सकेंगे। अभी तक यहां पर बड़े खेल आयोजित नहीं हो पा रहे थे। वर्तमान में कॉलेज के पीछे की तरफ खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें पीछे खेल मैदान रहेगा, जिससे अन्य गतिविधियां भी हो सकेंगी।
साइंस लैब, टीचिंग ब्लॉक और ओपन थियटर भी होगा
कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन भवन में बड़े शहरों की तर्ज पर कक्षा कक्ष तैयार हो रहे हैं। कमरों में टाइल्स, रोशनी व्यवस्था और समेत अन्य संसाधन होंगे। कॉलेज स्टाफ के लिए के साथ टीचिंग ब्लॉक भी अलग से रहेगा। साथ ही साइंस लैब तैयार हो रही है। कॉलेज में बीए, बीएससी, एमए (हिंदी), राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विषय भी है। साथ ही एक ओपन थियटर भी बन रहा है जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकेंगे। वहीं, डॉ.देवेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि नवीन भवन का निर्माण होने के बाद छात्राओं को अच्छी सुविधाएं मिल सकेगी। विशेषकर स्पोटर््स की, जिसकी अभी तक कमी थी।
भवन पर करोड़ों... सडक़ निर्माण पर एक पैसा भी नहीं
खास बात ये है कि कॉलेज में नवीन भवन निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन कन्या कॉलेज की तरफ जाने वाला रास्ता खस्ताहाल है। बरसात के दिनों में यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। हाल ये है कि जलभराव के दौरान यहां से निकलना काफी मुश्किल होता है। कॉलेज प्रशासन की ओर से लगातार सडक़ निर्माण की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि यहां पर अन्य शिक्षण संस्थान हैं।
- पीएम योजना में कॉलेज में कार्य चल रहा है। करीब 75 फीसदी कार्य हो चुका है। नवीन भवन और नए टीचिंग ब्लॉक बनने पर पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल हो सकेगा और खेल संसाधन भी बढ़ेंगे।
- डॉ.अनिल कुमार, प्रिंसीपल, कन्या कॉलेज धौलपुर