धौलपुर

कॉल्विन शील्ड सीनियर चैम्पियनशिप में धौलपुर ने बीकानेर को हराया

राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित कॉल्विन शील्ड सीनियर चैम्पियनशिप में धौलपुर ने बीकानेर को 2 विकेट से हराया। टांटिया यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड श्रीगंगानगर में धौलपुर और बीकानेर के मध्य लीग का पहला मुकाबला खेला गया।
less than 1 minute read
कॉल्विन शील्ड सीनियर चैम्पियनशिप में धौलपुर ने बीकानेर को हराया Dholpur defeated Bikaner in the Colvin Shield Senior Championship

धौलपुर. राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित कॉल्विन शील्ड सीनियर चैम्पियनशिप में धौलपुर ने बीकानेर को 2 विकेट से हराया। टांटिया यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड श्रीगंगानगर में धौलपुर और बीकानेर के मध्य लीग का पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें बीकानेर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं बीकानेर टीम ने 50 ओवर में 253 रन पर 9 विकेट गवां दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धौलपुर टीम ने 38.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 257 रन बनाकर जीत को हासिल की।

धौलपुर की टीम से शानदार प्रदर्शन कर राहुल ने बल्लेबाजी में 61 गेंद में 8 छक्के और 14 चौके की मदद से 118 रन एवं ऋतिक शर्मा ने 41 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में धौलपुर से इकराम ने 3 विकेट, ऋतिक शर्मा ने 2 विकेट और तनवीर ओर लक्ष्मीनारायण को 1-१ विकेट मिला। बीकानेर की टीम से जुबैर अली ने 81 रन और गौरव खतरी ने 72 रन बनाए एवं अजय गिघना ने 2 विकेट लिए। मैच का मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया। कॉल्विन शील्ड सीनियर धौलपुर की जीत पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित बोहरा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, सचिव सुमेन्द्र तिवारी, पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशन चंद शर्मा, सुनील राणा, वीरेंद्र जादौन, विनोद पाठक, नरेन्द्र मीना, अतुल भार्गव, जितेंद्र राजोरिया, नरेंद्र तोमर, फिरोज खान, पप्पन तिवारी, अजीत गुप्ता, दिलीप चाहर, संजय शर्मा, भावेन्द्र लाल संतानिया, लोकेन्द्र आदि ने बधाई दी।

Published on:
08 Jun 2025 06:17 pm