
रिश्वत की रकम गिनते कैमरे में कैद हुआ धौलपुर के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह। फोटो: पत्रिका
जयपुर। रिश्वत की रकम गिनते कैमरे में कैद हुए धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त एवं अधिशाषी अभियंता गुमान सिंह सैनी पर गाज गिरी है। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने धौलपुर के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर रहेगा। बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी एक व्यक्ति कमीशन की बात करते हुए और फिर नकदी लेकर गिनते दिखाई दिया।
वायरल वीडियो में कमीशन बतौर के करीब 32 हजार रुपए लेने के आरोप हैं। प्रकरण सामने आने पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद का अतिरिक्त चार्ज मनियां अधिशासी अधिकारी विष्णु परमार को दिया है और उक्त प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर नगर परिषद धौलपुर के कार्यवाहक आयुक्त अधिशासी अभियंता गुमान सिंह सैनी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13(1) के तहत अनुशासनिक कार्रवाई के चलते यह निलंबन किया। निलंबन काल में उनका मुख्यालय निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर रहेगा।
हालांकि, इस मामले में गुमान सिंह सैनी का कहना है कि वायरल वीडियो फर्जी है और गलत आरोप हैं। उक्त मामले में एफआइआर कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया है। फर्म दबाव बनाकर भुगतान करवाने चाह रही थी, जिस पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इधर, धौलपुर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी का कहना है कि कथित तौर पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी से चार्ज लेकर मनियां ईओ को आयुक्त का चार्ज दिया है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। नगर परिषद कार्मिकों ने भी एक फर्म प्रतिनिधि की कार्यशैली को लेकर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। जिसकी जांच जारी है।
एसीबी टीम ने गत 11 सितम्बर 2025 को नगर परिषद के पांच कार्मिकों को 3.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसमें एक महिला इंजीनियर भी शामिल थी। एसीबी ने उक्त प्रकरण में पूछताछ के बाद तत्कालीन आयुक्त अशोक शर्मा को छोड़ दिया था। एसीबी की कार्रवाई के बाद से परिषद में स्थाई आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाई। पद रिक्त होने पर बाद में चार्ज पूर्व धौलपुर एसडीएम कर्मवीर सिंह पर था।
Updated on:
24 Jun 2026 12:10 pm
Published on:
24 Jun 2026 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
