धौलपुर

अज्ञात कारणों से लगी आग, 60 हजार रुपए और सामान जला

– छत की पट्टी टूट कर गिरी सैंपऊ क्षेत्र के गांव रजोरा खुर्द की घटना dholpur. सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव रजौरा खुर्द में शनिवार रात्रि करीब 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में 60 हजार रुपए की राशि समेत घरेलू का सामान जल कर राख हो गया। हादसे में समय घर पर […]

2 min read

- छत की पट्टी टूट कर गिरी

सैंपऊ क्षेत्र के गांव रजोरा खुर्द की घटना

dholpur. सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव रजौरा खुर्द में शनिवार रात्रि करीब 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में 60 हजार रुपए की राशि समेत घरेलू का सामान जल कर राख हो गया। हादसे में समय घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। घटना में कमरे की छत की पट्टी टूट कर नीचे जा गिरी। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

गांव रजौर खुर्द निवासी मनीराम पुत्र रामदयाल शनिवार को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, घर में कोई भी सदस्य नहीं था। इसी दरमियान शनिवार शाम करीब 7 बजे अज्ञात कारणो के चलते घर में आग लग गई। आग की लपटे देख पड़ोसियों ने शोर मचाया, जब तक ग्रामीण एकत्रित हुए आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी। मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने निजी संसाधनो से कई घंटों की मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। आगजनी की घटना पीडि़त के मकान की छत खंडहर में तब्दील हो गई। नगदी समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे गिरदावर विनोद पुरी एवं हलका पटवारी प्रियंका डागुर ने आगजनी की घटना में हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजने की कार्रवाई की है।

आवास योजना की थी राशि

पटवारी ने बताया आगजनी की घटना में करीब 60 हजार नगदी जो पीडि़त को आवास योजना के मिले थे, वह वह चपेट में आ गए वहीं करीब 12 क्विंटन अनाज, कूलर, फ्रिज, फर्नीचर समेत अन्य गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया। वहीं, एक कमरे की छत की पट्टी भी टूट कर गिर गई।

वूमेन वेलफेयर सोसाइटी ने किया पौधारोपण

धौलपुर.वूमेन वेलफेयर सोसाइटी धौलपुर ने पौधा रोपण का कार्यक्रम किया। सोसाइटी की अध्यक्ष शोभना बोहरा ने बताया कि सोसाइटी 6 साल पहले अस्तित्व में आई। गरीब परिवारों को राशन देने से शुरू हुई सोसाइटी ने कोरोना काल में जिला चिकित्सालय में सहयोग और प्रशासन के भोजन वितरण में अभूतपूर्व कार्य किए। सोसाइटी ने रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में 75 पौधों के लिए लगभग पौने दो लाख रुपए एकत्र कर पौधरोपण का कार्य शुरू किया।इस पौधारोपण बरगद मैन यानी नरेंद्र यादव ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल कॉलेज के सामने बड़े-बड़े 10 बरगद और पीपल के पौधों से हुई और एक महीने के अंदर जिला चिकित्सालय परिसर में एक कदंब कुंज जिसमें लगभग 40 से 60 कदंब और नीम कुंज जिसमें लगभग 40 नीम के पौधे होंगे। इन दो बड़े एरिया में विश्व पर्यावरण दिवस तक लगभग 100 पौधे लगाने का सोसाइटी का लक्ष्य है। इस अवसर पर डॉक्टर चित्रा बंसल ने सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे पौधारोपण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में शोभना बोहरा, रचना सरीन, शालिनी गुप्ता, डा. चित्रा बंसल, मृदुला जैन, लिली बोहरा, सुधा गर्ग, अनुराधा, संगीत जैन, संध्या शर्मा, आभा सरीन, रागिनी अग्रवाल, दीपाली बेरी, रजनी गोयल, रजनी मंगल, रूपाली सरीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Published on:
20 Apr 2026 06:39 pm
Also Read
View All