अतिथि बोले- ट्रेफिक नियम की हमेशा करें पालना – राजकीय कन्या कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन धौलपुर. सैंपऊ रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राजस्थान पत्रिका एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियम एवं अन्य समसमायिक विषयों पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक (शहर) कृष्णराज जांगिड़ ने यातायात […]
अतिथि बोले- ट्रेफिक नियम की हमेशा करें पालना
- राजकीय कन्या कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन
धौलपुर. सैंपऊ रोड स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राजस्थान पत्रिका एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियम एवं अन्य समसमायिक विषयों पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक (शहर) कृष्णराज जांगिड़ ने यातायात नियमों की पालना क्यूं आवश्यकता है और इसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। सीओ जांगिड़ ने कहा कि काफी लोग इस वजह से हेलमेट नहीं पहनते कि हेयर स्टाइल खराब हो जाएगी या फिर डेंडर्फ हो जाएगा। कहा कि जिंदगी में कब, कहां पर कौनसी घटना घटित हो जाए, ये कोई नहीं जानता है, इसलिए सुरक्षा हमेशा ही जरुरी है। कहा कि हेलमेट हमारी सुरक्षा के लिए है, यह कोई बोझ नहीं है। हादसे के समय यह आपको गंभीर चोट पहुंचने से बचाता है। सीओ जांगिड़ ने कहा कि विदेशों में लोग नियमों की पालना पर विशेष जोर देते हैं। वहां पर हर कोई नियमों की पालना करना अपना कर्तव्य समझता है जबकि देश में काफी लोग केवल इसलिए हेलमेट लगाते हैं कि चालान नहीं कट जाए। कहा कि हमें नियमों की पालना करनी चाहिए, ये सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं।
अतिथि परिवहन निरीक्षक हेमन्त शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट पहनें और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। ट्रैफिक लाइट का पालन करें, गलत साइड में गाड़ी न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने छात्राओं को सडक़ सुरक्षा से संबन्धित जानकारी देते हुए बताया कि हमें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, हेडफोन का उपयोग न करें, यह ध्यान भटकाता है और दुर्घटना का कारण बन सकता है। एएसआई महेश ने कहा कि पैदल यात्री हमेशा फुटपाथ पर चलें और सडक़ पार करते समय जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करें व सावधानी रखें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार ने कहा कि हमें हमेशा अपने वैद्य दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, प्रदूषण प्रमाण पत्र और इंश्योरेंस हमेशा साथ रख कर चलना चाहिए। लंबी ड्राइव पर जाते समय बीच बीच में आराम करें ताकि थकान से नींद न आए और हम सुरक्षित अपने गन्तव्य पर पहुच सकें। यह अभियान न केवल हादसों को कम करने में मदद कर रहा है, बल्कि आम जनता को सुरक्षित रहने के लिए जागरूक भी कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.देवेन्द्र सिंह परमार ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ.लक्ष्मी गुप्ता, मिथलेश कुमारी, डॉ.प्रतिभा बैरवा, राहुल यादव, राहुल पाल, पूनम, चन्द्रशेखर, अमित सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।
सीओ ने छात्राओं से किया संवाद
सीओ सिटी ने कार्यशाला में कॉलेज छात्राओं से सीधा संवाद किया और सवाल किए। उन्होंने कार्यशाला के विषय के अलावा एआई और साइबर क्राइम पर जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि कोई भी व्यक्ति फ्रेंड रिक्यूस्ट एकदम से स्वीकार नहीं करें। कौन व्यक्ति है जो आपने ऑनलाइन दोस्ती कर रहा है पहले उसकी जांच करें और जरुरत हो तो आगे बढ़ें नहीं तो केवल अपने कार्य पर ध्यान दें। कहा कि अनजान लिंक और एपीके फाइल इत्यादि को डाउनलोड करने से बचे। यह आपका पूरा डेटा साफ कर सकता है। कहा कि वर्तमान में एआई भी है जो आपको भ्रम में डाल सकता है। यहां पर तो हूबहू शख्स सामने आ जाता है लेकिन वह असल नहीं है। इसलिए डिजिटल की ुदुनिया में सावधानी से पैर रखें।