धौलपुर

बकाया बिल को लेकर बड़ी कार्रवाई, 20 डीपी उतारी

– बसेड़ी क्षेत्र के बड़रिया, ताजपुरा में सतर्कता दल ने पुलिस के साथ की कार्रवाई dholpur, बसेड़ी. विद्युत निगम की बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई मार्च बीतने के बाद भी जारी है। क्षेत्र में विद्युत निगम की सतर्कता टीम ने बड़ी कार्रवाई कर गांव बड़रिया और ताजपुरा से अलग-अलग स्थानों से कुल २० ट्रांसफार्मर उतारे और […]

2 min read

- बसेड़ी क्षेत्र के बड़रिया, ताजपुरा में सतर्कता दल ने पुलिस के साथ की कार्रवाई

dholpur, बसेड़ी. विद्युत निगम की बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई मार्च बीतने के बाद भी जारी है। क्षेत्र में विद्युत निगम की सतर्कता टीम ने बड़ी कार्रवाई कर गांव बड़रिया और ताजपुरा से अलग-अलग स्थानों से कुल २० ट्रांसफार्मर उतारे और १४२ अवैध जंफर काटे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी रहा।

जिला कलक्टर के निर्देश पर अधिशासी अभियंता(सतर्कता) माखन सिंह के नेतृत्व में बसेड़ी विद्युत विभाग के सहायक अभियंता बीएस मीणा एवं टीम ने उपखण्ड के अंतर्गत बकाया वसूली के दौरान गांव बड़रिया से 29.32 लाख की बकाया राशि पर 13 विद्युत ट्रांसफॉर्मर उतारे। इसी तरह गांव ताजपुरा से 16.18 लाख की बकाया राशि पर 7 उतार कर कुल 20 विद्युत ट्रांसफॉर्मर एवं 142 अवैध जंफर उतार कर भंडार शाखा में जमा कराए गए। इसके साथ साथ विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सतर्कता टीम द्वारा चार गैर उपभोक्ताओं के जांच प्रतिवेदन भरकर तीन अवैध विद्युत ट्रांसफार्मर मौके से जब्त कर उक्त व्यक्तियों पर 2.5 लाख का जुर्माना लगाया गया।

जेईएन राहुल उपाध्याय ने बताया कि टीम ने 8 उपभोक्ताओं के जांच प्रतिवेदन भरकर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।उक्त कार्यवाही के दौरान थाना इंचार्ज नदानपुर कृष्ण कुमार मय पुलिस जाब्ता एवं डीएसटी टीम मौजूद रही।

9 बिजली चोरों पर ढाई लाख का जुर्माना

बाड़ी.डिस्कॉम ने गर्मी में लगातार बढ़ रहे विद्युत लोड को देखते हुए एक बार फिर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। जिसमें शनिवार को आधा दर्जन जगहों पर कार्रवाई करते हुए 9 विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। जिनके विरुद्ध मौके पर ही वीसीआर भरी गई तथा लगभग ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

डिस्कॉम के सहायक अभियंता आरडी मीणा ने बताया की गर्मी के दिनों में लगातार विद्युत भार बढ़ रहा है साथ में ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड आ रहा है। जिससे ट्रांसफॉमर जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, क्योंकि ट्रांसफॉमर्र मीटर की क्षमता के हिसाब से लगाए जाते हैं। जिसमें बिजली चोरी करने वाले लोड बढ़ा देते हैं, ऐसे में बिजली चोरों के खिलाफ उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया है। जिसमें धनौरा रोड, कृष्णा कॉलोनी, किरी, घुटिल्ला चौक, मलक पाड़ा, तुलसीवन रोड पर कार्रवाई की है। जहां से 09 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है जिन पर करीब ढाई लाख रुपए का जुर्माना किया गया है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता आरडी मीणा, कनिष्ठ अभियंता कुलदीप शर्मा के साथ तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।

Published on:
19 Apr 2026 07:29 pm
Also Read
View All