17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहगीरों को राहत देंगे विश्राम गृह…मिलेगा शीतल पेयजल

-शहर के सात स्थलों पर नगर परिषद बनवाएगा घास-फूस के विश्राम स्थल -बढ़ती गर्मी में राहगीरों की परेशानियों को देख परिषद उठा रहा कदम धौलपुर. गर्मियों को देखते हुए नगर परिषद शहर के प्रमुख सात जगहों पर राहगीरों के लिए विश्राम स्थल बनाने जा रहा है। यह विश्राम स्थल घास फूस से तैयार किए जाएंगे। […]

2 min read
Google source verification
राहगीरों को राहत देंगे विश्राम गृह...मिलेगा शीतल पेयजल Rest houses will provide relief to passersby... they will get cool drinking water.

-शहर के सात स्थलों पर नगर परिषद बनवाएगा घास-फूस के विश्राम स्थल

-बढ़ती गर्मी में राहगीरों की परेशानियों को देख परिषद उठा रहा कदम

धौलपुर. गर्मियों को देखते हुए नगर परिषद शहर के प्रमुख सात जगहों पर राहगीरों के लिए विश्राम स्थल बनाने जा रहा है। यह विश्राम स्थल घास फूस से तैयार किए जाएंगे। जिसमें सात-आठ लोगों के बैठने की व्यवस्था और पीने के लिए ठण्डा पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। ठण्डे पानी के लिए मिट्टी के मटके रखे जाएंगे।

अपे्रल माह आधा बीत चुका है और गर्मी भी तीखी होती जा रही है। तापमान भी ४० डिग्री को पार कर गया है। जिस कारण शहर की सडक़ों पर भी दोपहर में आवाजाही कम हो गई है और लागे अब दोपहर में यात्रा करने से कतरा रहे हैं। बढ़ती गर्मी और राहगीरों को होती परेशानी को देखते हुए नगर परिषद शहर के सात मुख्य जगहों पर विश्राम स्थल बनाने जा रहा है। यह विश्राम स्थल घास-फूस से तैयार किए जाएंगे। जिन पर लगभग ५ लाख रुपए खर्च होगा। इन विश्राम स्थलों में सात से आठ लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की जाएगी। बैठने के लिए परिषद पत्थरों से निर्मित बैठक तैयार करेगा साथ गर्मी से थके हारे राहगीरों के लिए ठण्डे पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे गर्मी में परेशान होने वाले राहगीर कुछ देर इन विश्राम स्थलों पर रुक सकें और ठण्डे पानी से अपना गला तर कर सकें। परिषद शीतल पेयजल उपलब्ध करानेक के लिए मटका रखने पर विचार कर रहा है। नगर परिषद ने इस कार्ययोजना का खाका तैयार कर लिया है। जिसे जल्द ही स्वायत्त विभाग को भेजा जाएगा और स्वीकृति मिलते ही परिषद शहर में जगह-जगह विश्राम स्थल बनाने की तैयारियां प्रारंभ कर देगा। परिषद खुद ही इन विश्राम स्थलों का निर्माण करेगा।

स्थान किए चिह्नित, राहगीर कर सकेगा आराम

नगर परिषद सात जगहों पर विश्राम स्थल बनाने के लिए जगहों का चिह्नीकरण भी कर लिया है। यह विश्राम स्थल मुख्य जगहों जिनमें राजाखेड़ा बाइपास पुल के पास, जरौली फाटक, गुलाब बाग, रोडवेज बस स्टैण्ड, जगदीश तिराहा, बाड़ी रोड स्थित जिला अस्पताल, पुरानी नगर पालिका पर बनाए जाएंगे। जहां लोगों का आवागमन ज्यादा होता है। इस व्यवस्था से जहां लोगों को तपती दोपहरी में राहगीर आराम कर सकेंगे तो वहीं शीतल पेयजल का भी आनंद उठा सकेंगे।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहर के सात मुख्य और व्यस्त जगहों पर घास-फूस के विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। जिनमें राहगीरों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी साथ उनके लिए शीतल पेयजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्ययोजना की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

-गुमान सैनी, अधीक्षण अभियंता नगर परिषद धौलपुर