बसेड़ी. पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश मुकेश ठाकुर के पिता विद्याराम ठाकुर की सोमवार को सुबह बेटे के गम में मौत हो गई।मुकेश ठाकुर के भाई सुरेश ने बताया कि आगरा पुलिस के कथित फर्जी एनकाउंटर में उसके भाई की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही किडनी की समस्या से जूझ रहे ठाकुर के पिता विद्याराम की तबीयत और अधिक खराब हो गई।
एनकाउंटर में मारे मुकेश ठाकुर के पिता की मौत, परिवार ने उठाए थे एनकाउण्टर पर सवाल
- सीबीआई जांच की कर रहे मांग
बसेड़ी. पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश मुकेश ठाकुर के पिता विद्याराम ठाकुर की सोमवार को सुबह बेटे के गम में मौत हो गई।
मुकेश ठाकुर के भाई सुरेश ने बताया कि आगरा पुलिस के कथित फर्जी एनकाउंटर में उसके भाई की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही किडनी की समस्या से जूझ रहे ठाकुर के पिता विद्याराम की तबीयत और अधिक खराब हो गई। सदमे में आकर उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। एक किडनी खराब थी, जिसका इलाज गुजरात में चल रहा था। सेहत में सुधार भी हो रहा था। इसी बीच मुकेश के एनकाउंटर की खबर मिलते ही गहरा सदमा लगा। जिसके चलते मुकेश ठाकुर के एनकाउंटर के 7 दिन बाद ही सोमवार को बेटे के गम और बीमारी से उनकी जान चली गई। पिता की मौत के लिए भी सुरेश ठाकुर ने यूपी पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व में परिवान यूपी पुलिस पर फर्जी एनकाउण्टर करने का आरोप लगा चुके हैं।