धौलपुर

52 प्रकरण में से 43 का निस्तारण, 5 लाख का मिला राजस्व

धौलपुर.मचकुण्ड रोड स्थित डिस्कॉम कार्यालय में एसई विवेक शर्मा ने जनसुनवाई की। जिसमें बिजली बिल के 24 प्रकरण, वीसीआर के 17 व 11 बिजली के अन्य मामले आए। इस दौरान समस्याओं को सुना गया एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर किया गया। साथ ही बिल संशोधित होने के बाद उपभोक्ता ने बिल जमाया कराए।

2 min read

डिस्कॉम कार्यालय पर एसई ने की जनसुवाई

धौलपुर.मचकुण्ड रोड स्थित डिस्कॉम कार्यालय में एसई विवेक शर्मा ने जनसुनवाई की। जिसमें बिजली बिल के 24 प्रकरण, वीसीआर के 17 व 11 बिजली के अन्य मामले आए। इस दौरान समस्याओं को सुना गया एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर किया गया। साथ ही बिल संशोधित होने के बाद उपभोक्ता ने बिल जमाया कराए। जनसुनवाई में 112 प्रकरण आए, जिनमें से 96 प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है बाकी समस्याओं का समाधान 7 दिवस मे कराया जाएगा।

जनसुनवाई में 32 नए व पुराने कटे हुए उपभोक्ताओं ने बकाया राशि, लंबित वीसीआर के जमा कराया गया जिससे डिस्कॉम को 5 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। एसई विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष में डिस्कॉम ने निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य को प्राप्त के लिए व उपभोक्ताओं की बिल समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई 11 से 3 बजे तक चली, जिसमें फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि पुरानी लंबित वीसीआर की सुनवाई 27 मई तक की जाएगी। सरकार ने पुरानी लंबित वीसीआर वाले उपभोक्ता, गैर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 27 मई तक व्रत स्तर पर एसई को सुनवाई के लिए अधिकृत किया है। जनसुनवाई मे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई। जनसुनवाई में एएओ तपेश, एआरओ गणेश झा, मनीष, निशार खान व उपभोक्ता मौजूद रहे।

बिजली चोरी वालों पर ठोका 9.50 लाख का जुर्माना

dholpur, बाड़ी. बिजलीं चोरी रोकने को लेकर अभियान में लगातार दूसरे दिन शहर सहित बसेड़ी, सरमथुरा में विद्युत चोरों के खिलाफ सतर्कता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग जगहों से कार्रवाई करते हुए 37 लोग विद्युत चोरी करते हुए पकडे गए। जिन पर करीब 9.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के दौरान उपखंड बाड़ी की टीम में सहायक अभियंता आरडी मीणा व कनिष्ठ अभियंता कुलदीप शर्मा ने 21 वीसीआर भरी गईं। जिन पर करीब 6.50 लाख रुपए जुर्माना लगाया। उपखंड बसेड़ी की टीम में सहायक अभियंता बीएस मीणा व कनिष्ठ अभियंता राहुल उपाध्याय ने चार वीसीआर भरी गई जिन पर करीब 1 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। सहायक अभियंता मयंक भार्गव ने 6 वीसीआर भरीं, जिन पर करीब 1.2 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया। उपखंड सरमथुरा की टीम में सहायक अभियंता प्रवेन्द्र सिंह जादौन व कनिष्ठ अभियंता शिव सिंह मीणा ने चार वीसीआर भरी गईं। जिन पर करीब 70000 रुपए जुर्माना लगाया गया विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे विद्युत चोरी से बचें। अपने नियमित कनेक्शन ले व निगम का सहयोग करें।

Published on:
05 May 2026 06:44 pm
Also Read
View All