
- शहर में सैंपऊ रोड पर मैरिज होम शादी समारोह की चल रही थी तैयारी
- कार्रवाई से मचा हडक़ंप
धौलपुर. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग की कहानी किसी से छुपी नहीं है। किल्लत के बाद भी धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। जिला रसद विभाग की विशेष प्रवर्तन टीम ने सूचना पर शहर में सैंपऊ रोड स्थित दो मैरिज होम पर औचक कार्रवाई की। यहां रसोइयों से 11 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, गैस सिलेंडर, भट्टी, नली और रेगुलेटर जब्त किए गए। अचानक कार्रवाई से यहां हडक़ंप मच गया। टीम के अचानक से पहुंचने पर पहले कुछ समय नहीं आया। बाद में सीधे रसोइयों से सिलेंडर बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिए।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची के नेतृत्व में गठित टीम में प्रवर्तन अधिकारी गजेन्द्र शर्मा और प्रवर्तन निरीक्षक विजय सिंह शामिल रहे। टीम ने शिकायत और मुखबिर की सूचना के आधार पर हिना मैरिज होम और संधू मैरिज होम में छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग शादी समारोह के लिए भोजन और मिठाई बनाने में किया जा रहा थाए जो नियमों का उल्लंघन है।
अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी सिलेंडर और संबंधित उपकरण जब्त कर उन्हें शिवेन गैस एजेंसी धौलपुर को सुपुर्द कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियमए 1955 की धारा 3 व 7 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मिष्ठान और होटलों में भी खप रहे सिलेंडर
उधर, शहर में मिष्ठान भंडार, होटल और रेस्टोरेंट में भी घरेलू सिलेंडरों को जमकर उपयोग हो रहा है। कई जगह तो दिखाने के लिए एक व्यावसायिक सिलेंडर रख लिया जाता है लेकिन बाकी अंदर गोदाम में छिपा कर रख लिए जाते हैं। उधर, डीएसओ ने जिले के लोगों, हलवाइयों, कैटरिंग व्यवसायियों और मैरिज होम संचालकों से अपील की है कि वे शादी एवं मांगलिक कार्यक्रमों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग न करें, नहीं तो सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
अवैध हथियार ले जाते पकड़ा, 4 कट्टे बरामद
- सैंपऊ पुलिस ने की कार्रवाई
धौलपुर. जिले की सैंपऊ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े व्यक्ति के कब्जे से 315 बोर के 4 अवैध देशी कट्टा बरामद किए हैं। थाना प्रभारी प्रमेंद्र रावत ने बताया कि गश्त के दौरान डीएसटी प्रभारी धौलपुर की सूचना पर घुघरई पुलिया से दौनारी की तरफ जाने वाले नहर के रास्ते पर कार्रवाई करते हुए बेताल सिंह पुत्र मुरारी लाल कुशवाह निवासी चॉडी थाना कागारौल जिला आगरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 4 हस्तनिर्मित अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किए हैं। पकड़े आरोपित से पूछताछ जारी है। गौरतलब रहे कि जिला पुलिस ने बीते माह अप्रेल में चलाए विशेष अभियान में ५९ अवैध हथियार बरामद किए थे। जिसमें एक बंदूक शामिल थी।
Published on:
05 May 2026 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
