dholpur: सरमथुरा पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए करीब 10 लाख कीमत के 29 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल सोमवार शाम को थाना परिसर में पीडि़त लोगों को लौटाए गए। इस दौरान पीडि़तों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।
dholpur: सरमथुरा पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए करीब 10 लाख कीमत के 29 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल सोमवार शाम को थाना परिसर में पीडि़त लोगों को लौटाए गए। इस दौरान पीडि़तों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। अभियान के दौरान 2026 में अब तक सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।
थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह ने बताया कि तकनीकी और साइबर सेल धौलपुर व सरमथुरा थाना साइबर डेस्क की मदद से गुमशुदा और चोरी हुए लाखों की कीमत के 29 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि पुलिस थाना अन्तर्गत 29 मोबाइल गुम होने की शिकायत मोबाइल मालिकों ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। सरमथुरा के साइबर डेस्क प्रभारी कानि. उदय, प्रदीप व भूरसिंह ने तकनीकी और साइबर सेल धौलपुर से लगातार संपर्क कर थाना सरमथुरा इलाके में गुम मोबाइलों को ट्रेस कर पकड़ा।
चोरी हुए मोबाइल वापस खिले पीडि़तों के चेहरे
सोमवार को थानाधिकारी ने पीडि़त व्यक्तियों को बुलाकर थाना परिसर में मोबाइल वापस लौटाए गए। गुम मोबाइल मिलने के बाद असली मालिकों के चेहरे पर खुशी छा गई। वहीं सरमथुरा पुलिस की प्रशंसा की। थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में सीईआईआर पोर्टल शुरू होने के बाद सरमथुरा थाना पुलिस ने करीब 130 मोबाइलों को असली मालिकों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त गुमशुदा मोबाइल केवल सरमथुरा, धौलपुर से ही नही बल्कि यूपी के जगनेर, खेरागढ़, आगरा, करौली, वयाना भरतपुर, ग्वालियर, दतिया, झांसी, टोंक, आन्ध्रप्रदेश, केरल, बिहार इत्यादि शहरों से ट्रेस कर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गुमशुदा मोबाइलों की तलाश कर उनके मालिकों तक पहुंचाने का कार्य पुलिस निरंतर कर रही है।
इसी कड़ी में स्कूल, कॉलेज में छात्रों व आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकॉप सिटीजन एप, सीईआईआर पोर्टल, चक्षु पोर्टल और 1930 एनसीआरपी पोर्टल के बेहतर उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे काफी हद तक अपराधों पर लगाम लग सकेगी। गुम मोबाइलों को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाने में थाना सरमथुरा के साइबर डेस्क प्रभारी कानि. उदय गुर्जर, प्रदीप व भूरसिंह ने अहम भूमिका निभाई थी।