धौलपुर

गाड़ी के आगे बाइक लगाने पर झगड़ा, दो युवको से मारपीट

फायर और सोने की जंजीर छीनने का आरोप dholpur, बाड़ी. तुलसीवन रोड पर स्कार्पियो के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़े का मामला सामने आया है। एक दर्जन की संख्या में आए युवकों ने स्कॉर्पियों सवार दो युवकों की मारपीट करते हुए स्कॉर्पियों पर जमकर पथराव किया गया। इस दौरान कट्टे से फायर करने […]

less than 1 minute read

फायर और सोने की जंजीर छीनने का आरोप

dholpur, बाड़ी. तुलसीवन रोड पर स्कार्पियो के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़े का मामला सामने आया है। एक दर्जन की संख्या में आए युवकों ने स्कॉर्पियों सवार दो युवकों की मारपीट करते हुए स्कॉर्पियों पर जमकर पथराव किया गया। इस दौरान कट्टे से फायर करने का आरोप लगाया जा रहा है साथ ही सोने की जंजीर भी युवकों के छीन लेने की बात कही जा ही है। पीडि़त ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।

उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के मुगलपुरा गांव निवासी राजकुमार पुत्र सुल्तान सिंह गुर्जर ने बताया कि वह अपने साथी सचिन के साथ मंगलवार की शाम अपने घर में होने वाली शादी को लेकर रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी से निधारा गांव जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह कृष्णा रिसोर्ट के पास पहुंचा तो पीछे से आए अपाचे बाइक सवारों ने स्कॉर्पियो के आगे अपाचे खड़ी कर दी, जब उन्होंने उसे हटाने की कहा तो आरोपी गालियां देने लगे, जिस पर विवाद बढ़ गया।

अपाचे सवार वकील और बबलू ने फोन करके दो-तीन और बाइकों पर करीब एक दर्जन लोगों को बुला लिया और पथराव करने लगे। जब उन्होंने बचने का प्रयास किया और स्कार्पियो को रोड के साइड से निकालना चाहा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाड़ी पर जमकर पथराव किया। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान युवकों ने दोनों स्कार्पियों सवारों को गाड़ी से निकालकर लाठी, डंडों से मारपीट की। इस दौरान एक युवक ने कट्टे से फायर किया। वहीं राजकुमार के गले में पहनी सोने की चेन भी आरोपी छीन कर ले गए। घटना को लेकर पीडि़त राजकुमार पुत्र सुल्तान सिंह गुर्जर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
04 Feb 2026 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर