धौलपुर

धौलपुर में शिया समुदाय ने किया प्रदर्शन

शोकसभा आयोजित धौलपुर. शिया समुदाय की ओर से ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली ख़ामेनेई के समर्थन में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने ग़ाज़ा और फ़लस्तीन के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चिंता जताई। शोकसभा का आयोजन शिया धर्मगुरु मौलाना अली हैदर साहब अजमेरी के […]

less than 1 minute read

शोकसभा आयोजित

धौलपुर. शिया समुदाय की ओर से ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला सैयद अली ख़ामेनेई के समर्थन में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने ग़ाज़ा और फ़लस्तीन के मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर चिंता जताई।

शोकसभा का आयोजन शिया धर्मगुरु मौलाना अली हैदर साहब अजमेरी के नेतृत्व में शिया जामा मस्जिद बड़ा कुमेदान साहब ग्राउंड में किया गया। सभा के दौरान अमेरिका और इज़राइल की नीतियों के विरोध में रोष व्यक्त किया गया।

इस दौरान इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुतले फूंके गए। साथ ही आयतुल्ला के लिए दुआ-ए-मग़फ़िरत की गई।सभा को सैयद माहिर हसन रिज़वी (एडवोकेट) और मीर सैयद शैज़ी जाफ़री (पूर्व चेयरमैन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, ज़िला धौलपुर) ने संबोधित किया।

इस मौके पर हसन पनजेतन, मुजीब अकबर, मरग़ूब अब्बास, फ़ैज़ जाफ़री, अमीर हसन, फ़ख्र शब्बीर, नायाब हसन, मुजीब असग़र जाफ़री, सगीर जाफ़री, हसन रज़ा, सरफ़राज़ अजमेरी, इमरान मोलाई, समीर, हिफ़ज़ुल, रज़ा, नक़ी, शहज़ादे, ख़ुर्रम जाफ़री, रियासत जाफ़री, रिहान खान, विक्की रिज़वी, चाँद मुन्ना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।सभा में वक्ताओं ने शांति, इंसाफ़ और मानवाधिकारों की रक्षा की अपील की।

Published on:
02 Mar 2026 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर