-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विभाग ने प्रारंभ की नई व्यवस्था -बच्चों के सामान्य ज्ञान विकसित करने सहित देश दुनियां से जोडऩा मकसद धौलपुर.सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के ज्ञानवर्धन एवं जनरल नॉलेज को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थना सभा के दौरान 10 मिनट अखबार का वाचन बच्चों के लिए अनिवार्य किया गया है। यह […]
-राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विभाग ने प्रारंभ की नई व्यवस्था
-बच्चों के सामान्य ज्ञान विकसित करने सहित देश दुनियां से जोडऩा मकसद
धौलपुर.सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों के ज्ञानवर्धन एवं जनरल नॉलेज को बढ़ावा देने के लिए प्रार्थना सभा के दौरान 10 मिनट अखबार का वाचन बच्चों के लिए अनिवार्य किया गया है। यह व्यवस्था स्कूलों में नए साल से प्रारंभ की गई है। शिक्षा विभाग ने यह आदेश पारित करते हुए सभी राजकीय स्कूलों को आदेशों का पालन कराने को कहा है, हालांकि अभी परीक्षाएं के कारण स्कूलों में प्रार्थना नहीं हो रहीं, मगर नवीन सत्र से यह आदेश हर स्कूलों में लागू होगा।
राजकीय स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों का सामान्य ज्ञान और देश-दुनिया की घटनाओं, सामाजिक गतिविधियों और समसामयिक विषयों का ज्ञान बढ़ाने शिक्षा विभाग यह फैसला लिया है। विभाग का मानना है कि इससे जहां बच्चों का मानसिक विकास होगा, तो वहीं बच्चों अध्ययन करने की भी रुचि जाग्रत होगी। जिस कारण शिक्षा विभाग ने सीनियर सेकेंडरी सरकारी विद्यालयों की प्रार्थना सभा में प्रतिदिन 10 मिनट का समय समाचार पत्र पढऩे के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस पहल के जरिए छात्रों में नियमित रूप से अखबार पढऩे की रुचि और आदत विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं नो बैग डे के दिन सत्ता, शासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विद्यार्थियों के साथ चर्चा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्कूलों में हिंदी-अंग्रेजी अखबार मंगाना अनिवार्य
शिक्षा विभाग के अनुसार प्रार्थना सभा में 10 मिनट तक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और संपादकीय समाचारों का अध्ययन बच्चों को कराया जाएगा। जिसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी अखबार का होना भी अनिवार्य किया है। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चे प्रतिदिन अखबार से पांच नए शब्द चुनेंगे जिसका अर्थ वाक्य प्रयोग छोत्रों को समझाया जाएगा। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को यह जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसके लिए उन्हें 30 मिनट पहले आना होगा। खबार की सदस्यता का खर्च राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद वहन करेगी।
हिंदी-अंग्रेजी भाषा की समझ होगी विकसित
जानकारी के अनुसार स्कूलों में प्रार्थना सभा होने के बाद राष्ट्रीय स्तर के हिंदी और अंग्रेजी अखबारों से समाचार बच्चे पढ़ेंगे। जिससे बच्चों को दोनों भाषाओं में समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा साथ ही उनकी करंट अफेयर और सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि होगी। शिक्षा विभाग से मिले निर्देशों के अनुसार हर उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल में कम से कम दो अखबार मंगवाना अनिवार्य होगा। हिंदी माध्यम स्कूलों में दो हिंदी अखबार रखे जाएंगे, जबकि इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में एक हिंदी और एक अंग्रेजी अखबार मंगवाए जाएंगे।
जिले में 347 सीनियर सेकेंडरी स्कूल
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 347 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें लगभग 1 लाख 20 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग की पहल से सीधे-सीधे धौलपुर ब्लॉक सहित छह ब्लॉकों के यह बच्चे इससे जुड़ेंगे, हालांकि अभी स्कूलों में परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिस कारण राजकीय स्कूलों में प्रार्थना बंद है, लेकिन शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नवीन सत्र के प्रारंभ होने के साथ ही जिले के सभी राजकीय स्कूलों में शिक्षा विभाग के इस आदेश को अनिवार्य रूप से लागू करना होगा।
सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान 10 मिनट बच्चों के लिए अखबार पढऩा अनिवार्य किया गया है। इस दौरान बच्चों को देश विदेश में होने वाली गतिविधियों से के साथ सामान्य ज्ञान में बढ़ावा दिया जाएगा। विभाग ने इसी वर्ष से इस फैसलों को लेकर सभी स्कूलों को पाबंद करने के आदेश दिए हैं।
-सुक्खो देवी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक