धौलपुर

मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर नगालैण्ड से आ रहा संदिग्ध कंटनेर पकड़ा…..देखें वीडियो

- हाइवे पर पुलिस दिखी सतर्क धौलपुर. शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नगालैण्ड से आ रहे संदिग्ध कंटेनर में मादक पदार्थ लाने की सूचना पर उसे जांच के लिए रोका, लेकिन तलाशी में कुछ हाथ नहीं लगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2023, 4:35 PM IST
Suspected container coming from Nagaland caught on the information of drug smuggling.....watch video
मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर नगालैण्ड से आ रहा संदिग्ध कंटनेर पकड़ा.....देखें वीडियो

मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर नगालैण्ड से आ रहा संदिग्ध कंटनेर पकड़ा.....देखें वीडियो


- हाइवे पर पुलिस दिखी सतर्क

धौलपुर. शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नगालैण्ड से आ रहे संदिग्ध कंटेनर में मादक पदार्थ लाने की सूचना पर उसे जांच के लिए रोका, लेकिन तलाशी में कुछ हाथ नहीं लगा। इससे पहले पुलिस सूचना पर हाइवे पर सतर्क दिखी और सागर पाड़ा पुलिस चौकी से लेकर शहर तक सख्त नाकाबंदी की गई। कंटेनर मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से धौलपुर में हाइवे के रास्ते घुसा था। पुलिस ने इस दौरान अन्य वाहनों की भी जांच की।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नगालैण्ड रजिस्ट्रेशन नम्बर के एक वाहन में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। जिस पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। दोपहर पुलिस ने मध्यप्रदेश से लगी सागरपाड़ा चौकी पर वाहनों की कड़ाई से जांच शुरू की। इस दौरान नगालैण्ड रजिस्ट्रेशन नम्बर का एक संदिग्ध कंटेनर आता दिखा, जिस पुलिस ने जांच के लिए रुकवाया। पुलिस ने चालक व खलासी से पूछताछ की और कंटेनर को साइड करवा कर उसकी तलाशी ली।

हालांकि, तलाशी में कंटेनर में कुछ हाथ नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को वाहन से नशीला पदार्थ लाने की सूचना मिली थी। जिस पर संदिग्ध वाहन की तलाशी ली गई लेकिन उसमें कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बाद में कंटेनर को खड़ा कर दिया और आला अधिकारियों को सूचना दी। गौरतलब रहे कि पुलिस ने हाल में श्रीगंगानगर जिले से करोड़ों रुपए की हेरोइन पकड़ी थी।

Updated on:
18 May 2023, 4:35 PM IST
Published on: