धौलपुर

सख्ती का असर… जिले में बिजली छीजत 22.44 पर आई

धौलपुर डिस्कॉम के प्रभावी कदमों से बदली जिले की सूरत, छीजत दर कमवित्त वर्ष में विभाग ने 8319 नए घरेलू कनेक्शन किए जारी सख्ती के बाद 5 हजार कटे कनेक्शन पुन: जुड़वाएधौलपुर. जयपुर डिस्कॉम का धौलपुर जिला अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। डिस्कॉम के कारगर कदमों के कारण आज जिले की स्थिति बदलती नजर आ […]

3 min read

धौलपुर डिस्कॉम के प्रभावी कदमों से बदली जिले की सूरत, छीजत दर कमवित्त वर्ष में विभाग ने 8319 नए घरेलू कनेक्शन किए जारी

सख्ती के बाद 5 हजार कटे कनेक्शन पुन: जुड़वाएधौलपुर. जयपुर डिस्कॉम का धौलपुर जिला अब पिछड़ा जिला नहीं रहा। डिस्कॉम के कारगर कदमों के कारण आज जिले की स्थिति बदलती नजर आ रही है। एक ओर जहां विभाग ने वित्त वर्ष 103.71 प्रतिशत राजस्व वसूल किया तो वहीं बिजली छीजत भी घटकर 22.44 प्रतिशत रह गई है। इसके अलावा 8319 नए घरेलू कनेक्शन भी दिए गए तो 5 हजार कटे कनेक्शन पुन: जुड़वाए गए।

जयपुर डिस्कॉम का धौलपुर जिला एक समय छीजत, अवैध कनेक्शन और बिल बकाया के मामलों में राज्य में अव्वल था, लेकिन गत दो वर्षों में विभाग के कारगर कदमों के कारण अब यहां की सूरत बदल रही है। गत दो वर्ष पहले जिले में 50 हजार से ज्यादा बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं की संख्या 5 हजार से ज्यादा थी तो वहीं कई गांवों में तो उपभोक्ता 5-10 वर्षों से बिजली बिल नहीं भर रहे थे। जिसको लेकर डिस्कॉम ने अभियान प्रारंभ करते हुए गांव-गांव, जिला कार्यालय और ब्लॉक स्तरों पर शिविर, जनसुनवाई अयोजित कर उपभोक्ताओं को मुख्य धारा से जोडऩे का कार्य किया और जहां सख्ती दिखाने की बात आई तो वहां सख्त कदम उठाए। जिसका ही नीताजा रहा कि वित्तीय वर्ष में 8319 घरेलू कनेक्शन जारी किए, वहीं 4 हजार पुराने कटे उपभोक्ताओं ने अपनी पुराना बकाया राशि जमा कराकर कनेक्शन को पुन: जुड़वाया।

डिस्कॉम ने डिफॉल्टर उपभोक्ता पर भी प्रभावी ढंग से कार्रवाई की नतीजन फील्ड से बकाएदारों के 603 ट्रांसफॉर्मर उतारे गए। इसके अलावा डिस्कॉम ने पुराने कटे कनेक्शनों के परिसरों की भौतिक सत्यापन किया गया उसी के कारण पुराने बकाएदारों से बकाया राशि 10 करोड़ रुपए जमा हुई। डिस्कॉम ने इस दौरान जिले की संवेदनशील जगहों पर भी कार्रवाई की गई और ऐसे 25 हजार स्थानों से अवैध जंपर हटाते हुए बिजली चोरी बंद की। जिले में कई वर्षों से बिल जमा नहीं करने वालों पर डिस्कॉम ने सख्ती बरती और विभिन्न स्थानों से 603 ट्रांसफॉर्मर उतारे जिस कारण रिकार्ड 103.71 प्रतिशत राजस्व वसूली सम्भव हो पाई।

348 शिविर व 66 जनसुनवाई

जिले भर में लोगों को मुख्य धारा से जोडऩे के लिए डिस्कॉम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिजलीघर व गांव-गांवों में 348 शिविर और 66 जनसुनवाई आयोजित की गईं। जिनमें उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखी और इन शिविरों का उपभोक्ताओं को फायदा भी मिला। इसके अलावा डिस्कॉम उपभोक्ताओं को मौके पर बिल जमा कराने व कनेक्शन देने की सुविधा उपलब्ध कराई।

ट्रांसफॉर्मर उतार बिजली छीजत पर लगाम

जिले में संवेदनशील कई स्थानों पर कनेक्शन की तुलना में अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगे होने के कारण बिजली चोरी का भार बढ़ रहा था जिसको लेकर डिस्कॉम ने कार्रवाई करते हुए इन्हें उतारकर कनेक्शन के हिसाब से ट्रांसफॉर्मर लगाए गए। बिजली चोरी जिस कारण बिजली छीजत का आंकड़ा भी धीरे-धीरे नीचे आ गया और अब यह 26.65 प्रतिशत से घटकर 22.44 प्रतिशत रह गई है।

कारगर कदमों से बदल रही सूरत

धौलपुर जिले में कई कार्यों से डिस्कॉम मे बनी नयी पहचान’ इसके अलावा डिस्कॉम ने पिछले कुछ सालों में कई कार्यों अपनी पहचान का बदला है। सरकारी कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर लगाना, डिफेक्टिव मीटर बदलने, ग्रामीण क्षेत्र में चोरी से चल रहे एसी पर प्रभावी कार्रवाई, नए कनेक्शन जारी करना, डिस्कॉम आपके द्वार सहित कुछ प्रभावी कदम उठाए गए, जो कारकर साबित हुए। यही कारण है कि वित्त वर्ष के दौरान 103.71 प्रतिशत राजस्व वसूला गया। देखा जाए तो अभी तक धौलपुर डिस्कॉम में इतना राजस्व कभी भी नहीं वसूला गया था। इससे पहले उच्चतम 101 प्रतिशत राजस्व वसूला गया था।

- उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए कदम उठाए गए। जहां छीजत ज्यादा थी वहां कड़ी कार्रवाई की गई और ट्रांसफार्मर तक उतारे गए। इसके अलावा बिजली चोरों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। शिविर और जनसुनवाइयों का ही नतीजा रहा कि उपभोक्ता का विश्वास बढ़ा है। जिले की बिजली छीजत अब 22.44 प्रतिशत पर आ गई है।

-विवेक शर्मा, कार्यवाहक एसई धौलपुर डिस्कॉम

Published on:
07 Apr 2026 07:16 pm
Also Read
View All