
- सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
धौलपुर. सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार कर तीन अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े आरोपितों के कब्जे से 315 बोर की दो बंदूक और एक पिस्टल 32मय तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों से हथियारों को लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी महेश मीना ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोगों पर अवैध हथियार हैं। जिस पर अधिकारियों को सूचना दी। टीम गठित पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपित साहिल पुत्र महबूब खां निवासी भगत का नगला, सोनदीप पुत्र सुघर सिंह ठाकुर निवासी चगौरा थाना दिहौली और उसके भाई लाल सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। इसमें साहिल से एक देसी बंदूक सिंगल शॉट 315 बोर व सोनदीप के पास देशी बदूंक सिंगल शॉट 315 बोर एवं लाल सिंह के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर मय तीन जिंदा कारतूस 32 के बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दज कर जांच शुरू कर दी है।
हथियार सहित घूमता बदमाश गिरफ्तार
dholpur, सरमथुरा थाना पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर को जब्त किया है।थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में खरौली रोड स्थित समानपुरा मोड के पास एक बदमाश अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित बदमाश नगेंद्र शर्मा हाल निवासी अग्रवाल कॉलोनी सरमथुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध कट्टा 315 बोर जब्त किया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर अवैध हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।
सेना के जवान का किया अभिनंदन
धौलपुर. जिले के ग्राम कुहावनी में भारतीय सेना के अमृतलाल मीणा का स्वागत किया गया। मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विभिन्न राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केरल कैडर के पूर्व मुख्य सचिव टीकाराम मीणा उपस्थित रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि रेलवे के पूर्व एडीआरएम रघुवीर मीणा रहे। अतिथियों ने कहा कि सैन्य सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। ऐसे वीर सैनिक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और नई पीढ़ी को देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हैं।
Updated on:
07 Apr 2026 07:07 pm
Published on:
07 Apr 2026 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
